टीकरी में बुजुर्ग की ठंड से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे, शीत लहर से जनजीवन प्रभावित
बड़ौत(ब्यूरो)। मौसम के बदलते मिजाज और शनिवार की रात से बारिश के साथ शुरू हुई सर्द हवाओं से लोगों को अभी तक राहत नहीं मिल पा रही है। बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाले ट्रेनों में यात्रियों का अभाव रहा। कड़ाके की ठंड से साधन विहीन लोग ठंड से ठिठुरने को मजबूर है। शासन से की गई व्यवस्था भी गरीबों के लिए अपर्याप्त साबित हो रही है। शनिवार की रात तेज बारिश के साथ शुरू हुई सर्द हवाओं से ठंड में और बढ़ोतरी हुई है। शाम होते ही लोग कंबल और रजाई में दुबक जाते हैं। लोग घरों से कम ही निकल रहे हैं। यहीं कारण है कि बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली अधिकांश ट्रेनें खाली रही। स्टेशन अधीक्षक पीके बोस के अनुसार जिन लोगों को जरूरी काम है, सिर्फ वे ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं, नहीं तो अधिकांश लोग ठंड से बचने के लिए घरों में ही समय बीता रहे हैं। उन्होंने बताया कि ठंड के कारण ही इस रूट पर चलने वाले यात्रियों मेें भी काफी हद तक कमी आई है।