फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Thugs beaten

दो ठगों को अर्द्धनग्न कर धुना

Fri, 04 Mar 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 04 Mar 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Thugs beaten
बागपत के सरूरपुर गांव में स्थित बैंक के एटीएम में सेना नायक से धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलकर भाग रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी कार से फरार हो गया। लोगों ने पहले तो दोनों की अर्द्धनग्न कर जमकर धुनाई की, बाद में उन्हें पुलिस को सौंप दिया। आरोपियों के पास से बैंकों के 80 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


सरूरपुर निवासी धर्मवीर सिंह वह सेना में नायक पद पर तैनात है। बृहस्पतिवार को वह पिता गुगन सिंह के साथ गांव के इंडिकेश बैंक के एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने गए थे। रुपये निकालते समय वहां पर तीन युवक पहुंचे। एटीएम से निकलते समय युवकों ने उससे कहा कि आपका एटीएम कार्ड नेट से जुड़ गया है। इसलिए आपके एकाउंट से रुपये कटते रहेंगे। अपना एटीएम कार्ड दिखा दो, अभी इस समस्या को हल कर देते हैं।
विज्ञापन


उनके कहने के अनुसार उसने आरोपियों को कार्ड दे दिया। आरोपियों ने  एटीएम मशीन में तीन-चार बार कार्ड लगाकर बोले की अब आपके खाते से रुपये नहीं कटेंगे और उनके हाथ में दूसरा एटीएम कार्ड दे दिया। कार्ड बदला हुआ देखकर उसने युवकों ने अपना कार्ड मांगा। इस पर युवक आपस में बहस करने लगे और वहां से भागने लगे। उसके शोर मचाने पर लोगों ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया गया, जबकि उनका एक साथी कार से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने पहले तो दोनों आरोपियों की जमकर धुनाई की और फिर सरूरपुर पुलिस चौकी को सौंप दिया। आरोपियों ने खुद को लोनी निवासी कादिर पुत्र नूरू और शेरखान पुत्र इरशाद बताया, जबकि उनका फरार साथी  आसू पुत्र शाहिद निवासी बुढ़ाना है। एसएसआई लोकेंद्र शर्मा का कहना है कि आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंकों के 80 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपी एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करते हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के साथी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

...आज हम देंगे आरोपियों सजा
बागपत। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद लोगों की भीड़ ने कहा कि पुलिस को आरोपियों को सौंपने का कोई फायदा नहीं है। पुलिस सेटिंग कर आरोपियों को छोड़ देगी। हम ही इन्हें सबक सिखाएंगे। लोगों ने आरोपियों की कमीज उतारकर पेड़ पर टांग दी। उसके बाद उनकी जमकर धुनाई की। इस दौरान एक आरोपी के हाथ पर धारदार हथियार से वार भी किया। जिससे उसका काफी हाथ कट गया। जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पर पहुंची। उसके बाद लोगों ने  पिटाई करना बंद किया।


पहले भी पकड़े जा चुके एटीएम कार्ड ठग
बागपत। जनपद में एटीएम कार्ड ठग पकड़े जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ठग पकड़े जा चुके हैं। चार माह पूर्व अग्रवाल मंडी टटीरी में एक युवक का कार्ड बदलकर करीब 80 हजार रुपये ठगकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा था। वह भी लोनी का ही था। इससे पहले बागपत में कार्ड बदलकर ठगी करते भाग रहे दो युवकों को पुलिस और लोगों ने मिलकर नेथला गांव से पकड़ा था। उनके पास से भी दो दर्जन एटीएम कार्ड बरामद हुए थे।

फल विक्रेता बन गए बैंक के ऑफिसर

बागपत। आरोपियों ने पुलिस अभिरक्षा में बताया कि वे लोनी में ठेली पर फल बेचते हैं। जबकि एटीएम रूम में पहुंचने पर आरोपी खुद को बैंक के अफसर बता रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed