{"_id":"6838aefb7475b90ff608c156","slug":"three-trains-were-delayed-for-45-minutes-due-to-failure-of-signal-point-on-the-railway-track-baghpat-news-c-28-1-bag1001-132298-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रेलमार्ग पर सिग्नल कांटा खराब होने से 45 मिनट लेट हुई तीन ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रेलमार्ग पर सिग्नल कांटा खराब होने से 45 मिनट लेट हुई तीन ट्रेन
Fri, 30 May 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 30 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी के रेलवे फाटक पर काम करते रेलवे कर्मचारी। संवाद
अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह अग्रवाल मंडी टटीरी रेलवे फाटक के पास सिग्नल कांटा खराब होने से आवागमन बंद कर दिया गया। इससे जनता एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेन 45 मिनट तक खड़ी रही। कांटा ठीक होने के बाद आवागमन शुरू हुआ।
दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से बीस मिनट देरी से चली, जो बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची। तभी रेलमार्ग पर सिग्नल वाला कांटा खराब हो गया। इससे जनता एक्सप्रेस को टटीरी में रोक दिया गया।
इसका पता चलने पर पहुंचे कर्मियों ने कांटा ठीक किया और रेलमार्ग शुरू किया। इस कारण दिल्ली से शामली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सूरजपुर महनवा अंडरपास पर खड़ी रही। इसके अलावा सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से 45 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंची।
विज्ञापन
रेलमार्ग पर आवागमन बंद होने से यात्रियों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मामले में रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि सिग्नल कांटा की मोटर फुंकने के कारण परेशानी हो गई थी। उसे ठीक कराकर आवागमन शुरू करा दिया गया।