फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three Shots Fired After Pizza Order Was Five Minutes Late

Baghpat News: पिज्जा का ऑर्डर पांच मिनट लेट होने पर कर दिए तीन फायर

Wed, 03 Jun 2026 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Three Shots Fired After Pizza Order Was Five Minutes Late
अमीनगर सराय (बागपत)। डौला गांव के एक रेस्टोरेंट में पिज्जा ऑर्डर में देरी को लेकर सोमवार देर शाम विवाद हो गया। इसके बाद सांकलपुट्ठी गांव के 10-12 युवक दो गाड़ियों और तीन बाइकों पर आए और पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग कर दी। स्थानीय लोगों ने हमलावरों पर पथराव किया तो वे बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

डौला गांव में मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे किनारे कपिल का रेस्टोरेंट है। सोमवार देर शाम सांकलपुट्ठी गांव के पांच युवक पिज्जा खाने पहुंचे थे। रेस्टोरेंट संचालक ने 15 मिनट में पिज्जा तैयार होने को कहा था, लेकिन इसमें 20 मिनट लग गए। संचालक के अनुसार इस पर युवक भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य ग्राहकों ने उन्हें समझाकर वहां से भेज दिया। आरोप है कि रात करीब नौ बजे वही युवक 10-12 की संख्या में दोबारा रेस्टोरेंट पहुंचे। उन्होंने कर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद तीन राउंड हवाई फायरिंग की। रेस्टोरेंट कर्मी जान बचाने के लिए भाग गए। उधर, फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने छतों से हमलावरों पर पथराव कर दिया। पथराव में हमलावरों की दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन


-पुलिस ने माैके पर पहुंचकर की जांच-पड़ताल
लोगों से घिरता देख हमलावर अपनी एक बाइक छोड़कर मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गई। रेस्टोरेंट संचालक कपिल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। हमलावर ऋतिक उर्फ हिमांशु निवासी सांकलपुट्ठी और 10-12 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-हमलावरों ने जंगल में भागकर जान बचाई
प्रत्यक्षदर्शी राकेश, विकास आदि ने बताया कि रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग होने से गांव के लोग भयभीत हो गए। लोगों ने पहले शोर मचाकर हमलावरों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं भागे। बाद में लोगों ने छतों से पथराव किया तो वह बचकर भागने लगे। दो-तीन हमलावरों को लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया, जिन्होंने जंगल में भागकर अपनी जान बचाई।
-हंगामे के चलते हाईवे पर लग गया था जाम
रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग और पथराव होने से मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर जाम लग गया था। लोगों ने घटना को देखते हुए दूर ही अपनी गाड़ियां रोक दीं। झगड़ा शांत होने पर वाहनों को वहां से निकाला गया।


वर्जन-
रेस्टोरेंट संचालक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। वहीं सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर एक आरोपी की भी पहचान कर ली है। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -विजय चौधरी, सीओ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed