फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three scooty riders injured in truck collision, woman dragged far

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार तीन घायल, महिला को दूर तक घसीटा

Sun, 20 Feb 2022 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Three scooty riders injured in truck collision, woman dragged far
बागपत के सिसाना गांव में हाईवे पर ट्रक की चपेट में घायल हुई पुष्पा को ई-रिक्शा से जिला अस्पताल ले ज - फोटो : BAGHPAT
- पाली गांव से सिसाना में महिला को छोड़ने जा रहा था मेरठ निवासी व्यक्ति, क्रिस्तु ज्योति के सामने हुआ हादसा
विज्ञापन

- एंबुलेंस के इंतजार में आधा घंटे तक करते रहे इंतजार, नहीं पहुंचने पर ई-रिक्शा में लेकर पहुंचे अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नेशनल हाईवे पर क्रिस्तु ज्योति स्कूल के सामने एक ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी सवार व्यक्ति और दो महिलाएं सड़क पर गिरकर घायल हो गए। एक महिला को ट्रक काफी दूर तक घसीटते हुए लेकर गया। लोगों ने उसे रुकवाकर महिला को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला। सूचना के आधे घंटे बाद भी एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर घायलों को ई-रिक्शा में अस्पताल भिजवाया गया, जहां से तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मेरठ के श्यामनगर का रहने वाला आसिफ काफी वक्त से पाली गांव में रहकर मजदूरी करता है। पाली में रविवार को गाजर धुलाई करने के बाद वह सिसाना की महिला पुष्पा को स्कूटी से उसके घर छोड़ने जा रहा था। स्कूटी पर आसिफ की साली सिमरन भी साथ थी। क्रिस्तु ज्योति स्कूल के पास सीमेंट मिक्चर की मशीन लगे ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी सड़क पर गिर गई और पुष्पा के कपड़े ट्रक में उलझ गए। पुष्पा को ट्रक काफी दूर तक घसीटते हुए लेकर गया। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक रोका। इसके बाद पुष्पा को ट्रक के नीचे से निकाला गया। तीनों के घायल होने पर लोग एंबुलेंस को फोन करते रहे। आरोप है कि आधा घंटे तक भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद घायलों को ई-रिक्शा से जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां से तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed