फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three miscreants of battery thief gang caught after encounter

पुलिस ने मुठभेड के बाद बैटरे चोर गिरोह के तीन बदमाश दबोचे

Tue, 28 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants of battery thief gang caught after encounter
पुलिस ने माबाईल टावर से चुराए गए बैटरो, तमंचे, चाकू और कार के साथ दबोचे चोर - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। कोतवाली पुलिस की रविवार रात फखरपुर मोड़ पर कार सवार बैटरी चोर गिरोह से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर गैंग के सरगना समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे मोबाइल टावर से चुराई आठ बैटरी, कटर, तमंचा, चाकू और अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने सोमवार को उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने चार दिन पूर्व एक मोबाइल कंपनी के टावर से आठ बैटरी चोरी की थीं। टावर कंपनी के कर्मचारियों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि रविवार रात कोतवाली पुलिस फखरपुर मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक लग्जरी कार पहुंची। पुलिसकर्मियो ने चालक को कार रोकने का इशारा किया। इस पर चालक ने कार दौड़ा दी। पुलिसकर्मियो ने पीछा किया तो कार सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार रुकवा ली। इसके बाद कार में सवार तीनों चोरों को दबोच लिया। कार से आठ बैटरी, तार कटर, कटर ब्लेड, दो तमंचे, दो कारतूस व दो चाकू बरामद हुए। इनमें गिरोह सरगना सरदार अली उर्फ जालू निवासी जानी मेरठ, जैद निवासी बरनावा थाना बिनौली और नासिर निवासी नालापार डौला थाना सिंघावली जनपद बागपत हैं। सीओ ने बताया कि यह गिरोह बागपत, मेरठ आदि जनपद में मोबाइल टावर से बैटरे चोरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed