फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three members of the gang who poisoned cattle arrested

मवेशियों को जहर देकर मारने व खाल उतारने वाले गिरोह की तीन सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

Mon, 09 May 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three members of the gang who poisoned cattle arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। मवेशियों को जहर देकर मारने तथा उनकी खाल उतारकर शामली, लोनी समेत अन्य स्थानों पर सप्लाई करने वाले गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने रविवार को छपरौली चुंगी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सीओ युवराज सिंह को जानकारी मिली कि छपरौली चुंगी पर मवेशियों को जहर देकर मारने तथा उनकी खाल उतारने वाले गिरोह के कई सदस्य खड़े हैं। वे वारदात की योजना बना रहे हैं। इस पर कोतवाल मगनवीर सिंह गिल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर तीन आरोपियों को धर दबोचा। वहीं, दो आरोपी भागने में कामयाब हो गए। कोतवाल मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में अंकित पुत्र राजपाल सिंह निवासी इंदिरा कॉलोनी, विशाल पुुत्र घसीटाराम व शिवा पुत्र हरकेश निवासी कांशीराम दिल्ली रोड हैं। आरोपियों से घटना मेें प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

कोतवाल मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि आरोपी एक साल से गोरखधंधे में लगे थे। वे मवेशियों को जहर देकर मारते थे, फिर पशुपालक द्वारा जानकारी देने पर मवेशी को उठाकर उसकी खाल उतार लेते थे। बाद में खाल को शामली, लोनी समेत अन्य स्थानों पर सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांवों में करते थे वारदात
आरोपियों ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के औसिक्का, ईदरीशपुर, बड़ौली, बावली, मलकपुर समेत अन्य गांवों में वारदात करते थे। पहले घर के बाहर बंधे मवेशियों को चिह्नित करते थे, फिर रोटी या फिर गीले आटे में जहर की गोली मिलाकर मवेशियों को खिला देते थे।

मोहल्लावासियों ने लगवाया था सीसीटीवी
विजयनगर में चांद मस्जिद के समीप दस दिन पूर्व आरोपियों ने एक साथ कई मवेशियों को जहर देकर मार दिया था। इसके बाद मोहल्लावासियों को शक हुआ। उन्होंने मोहल्ले में सीसीटीवी लगवाया था। पांच दिन पूर्व सीसीटीवी में आरोपी मोहल्ले में एक पशु को जहर देते कैद हो गया था। इसके बाद मोहल्लावासियों ने आरोपी को पकड़कर धुनाई की तथा पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed