फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three including Bhim Army District President arrested in Naurojpur conflict

पहले बीईओ पर कार्रवाई की संस्तुति, दूसरे के खिलाफ जांच शुरू

Sat, 07 May 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three including Bhim Army District President arrested in Naurojpur conflict
डीएम ने तत्कालीन बीईओ रंजन कुमार को जिम्मेदार मानते हुए प्रमुख सचिव को पत्र लिखा
विज्ञापन

वर्तमान में आगरा में तैनात है रंजन कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। चमरावल के रॉयल कांवेंट स्कूल में घटना के बाद डीएम राजकमल यादव ने मान्यता की फाइलें तलब कीं। इस पर तत्कालीन बीईओ रंजन कुमार की लापरवाही सामने आईं। उन पर कार्रवाई के लिए डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है।
डीएम राजकमल यादव ने बताया कि मान्यता के लिए स्कूल का निरीक्षण कर पिलाना ब्लॉक के तत्कालीन बीईओ रंजन कुमार ने जांच रिपोर्ट सौंपी थी। मान्यता की फाइल में 700 वर्ग मीटर क्रीड़ा स्थल दर्शाया है। वहीं, शौचालय समेत विद्यालय भवन की स्थिति भी अच्छी बताई। इनके साथ अन्य नियम भी पूरे नहीं मिले। इस कारण बीईओ रहे रंजन कुमार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। वह इस वक्त आगरा में तैनात हैं। इसके अतिरिक्त पिलाना के बीईओ पुष्पेंद्र सिंह पर ड्यूटी सही से नहीं करने के कारण जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

आठवीं की मान्यता में 12वीं तक संचालित होती मिली कक्षाएं
उधर, बड़ौत में एबीएसए प्रकाश चंद्र ने बताया कि शनिवार को शहर के स्कूूलों में मान्यता व सुरक्षा मानकों की जांच की गई। इस दौरान नेहरू रोड स्थित जौहर पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ की मान्यता पर कक्षा 12 तक की कक्षाएं संचालित होती मिलीं। इस संबंध में आख्या डीएम को प्रेषित कर दी है। इसके अतिरिक्त ग्रोवेल स्कूल खत्री गढ़ी में भी जांच की। वहीं, इस संबंध में जौहर पब्लिक स्कूल की संचालिका रचना जौहर ने बताया कि उनके यहां छापा नहीं मारा गया। उनके जौहर एकेडमी की कक्षा 9 से 12वीं, जौहर स्कूल की नर्सरी से 12वीं तथा जौहर पब्लिक स्कूल की नर्सरी से कक्षा आठ तक की मान्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीएसए ने पब्लिक स्कूलों में चेंकिग की
बिनौली ब्लॉक के एबीएसए बिजेन्द्र कुमार ने बिनौली, पिचोकरा, शेखपुरा, जिवाना के पब्लिक स्कूलों में जांच की। उन्होंने कई स्कूलों में छात्र-छात्राओं से बातचीत की। बिन मान्यता विद्यालय संचालित नहीं होने दिए जाएंगे।

अस्पतालों में मिलीं अनियमितता
दमकल विभाग द्वारा नगर क्षेत्र के अस्पतालों में सघन चेकिंग की। सेकेंड फायर अफसर दुष्यंत शर्मा ने बताया कि 25 निजी हॉस्पिटल, नर्सिंग होम में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अधिकतर में अग्निशमन का अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिला। एनबीसी मानक अनुरूप व्यवस्था नहीं मिली। इनकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed