{"_id":"603548bd8ebc3ee92c0cc676","slug":"three-illegal-colonies-demolished-by-running-jcb-one-sealed-baghpat-news-mrt5267744118","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अवैध कॉलोनियों पर जेसीबी चलाकर ध्वस्त किया निर्माण, एक पर लगाई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अवैध कॉलोनियों पर जेसीबी चलाकर ध्वस्त किया निर्माण, एक पर लगाई सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बागपत बड़ौत खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने नगर में विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों का ध्वस्तीकरण कराया। चहारदीवारी गिरा दी। जेसीबी से एक कमरा गिरा दिया। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगराध्यक्ष सुधारस चौहान से कर्मचारियों की नोकझोंक हुई। उन्होंने कहा निर्माण वैध तरीके से किया। अग्रवाल मंडी टटीरी में एक कॉलोनी पर सील लगा दी। प्राधिकरण के सचिव एडीएम अमित कुमार सिंह ने कहा अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
बागपत सदर तहसीलदार आदेश कुमार, विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अरविंद शर्मा, ऋषि कुमार के नेतृत्व में टीम यमुना के पक्का घाट के निकट विकसित कॉलोनी में पहुंची। प्राधिकरण से कॉलोनी में निर्माण की अनुमति नहीं ली गई थी। जेसीबी चलाकर यहां चारदीवारी और एक कमरा गिरा दिया।
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगराध्यक्ष सुधारस चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कोई नोटिस भी नहीं दिया। प्राधिकरण की कार्रवाई गलत है। विरोध के बीच कॉलोनी में बनाए ऑफिस को सील कर दिया। इसके बाद ऑफिसर्स कॉलोनी के पीछे विकसित की जा रही कॉलोनी की चहारदीवारी और अवैध निर्माण गिराया। मेरठ रोड स्थित एलआईसी ऑफिस के पास भी एक कॉलोनी का अवैध निर्माण गिराया। एडीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
टटीरी में कॉलोनी को किया गया सील
अग्रवाल मंडी टटीरी। कसबे में विकसित की जा रही कॉलोनी को सील किया। बागपत बड़ौत खेकड़ा विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि कॉलोनी अवैध है और प्राधिकरण निर्माण की अनुमति नहीं ली गई है।