फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three e-rickshaws blown up outside the school due to car collision, ten injured

तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूल के बाहर तीन ई-रिक्शा के परखच्चे उड़े, दस घायल

Wed, 06 Jul 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three e-rickshaws blown up outside the school due to car collision, ten injured
बागपत के क्रिस्तु ज्योति कांवेट स्कूल के पास दुर्घटना में घायल हुए ई-रिक्शा चालक को जिला अस्पताल - फोटो : BAGHPAT
कार की टक्कर से स्कूल के बाहर तीन ई-रिक्शा के परखच्चे उड़े, दस घायल
विज्ञापन

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने मंगलवार दोपहर को क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के बाहर खड़ी एक कार व तीन ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और वहां कई महिलाओं समेत 10 घायल हो गए। जबकि स्कूल से निकल रहे बच्चे बाल-बाल बचे। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है।
निवाड़ा गांव के रहने वाले शौमीन ने बताया कि वह अपनी ई-रिक्शा में मुरथल निवासी सोनिया को लेकर बागपत जा रहा था। वह दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर क्रिस्तु ज्योति स्कूल के बाहर पहुंचा तो तेज रफ्तार कार ने उसकी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। स्कूल के बाहर बच्चों को लेकर जाने के लिए ई-रिक्शा के साथ बागपत की भजन विहार कालोनी की रहने वाली बालेश खड़ी थी जबकि एक अन्य अन्य ई-रिक्शा भी खड़ी थी। कार ने इन दोनों ई-रिक्शा और वहां खड़ी पुराना कस्बा निवासी जावेद की कार में भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर मारने वाली कार में सवार दिल्ली के उत्तमनगर के रहने वाले राजेश, उसकी पत्नी राखी व मां लाली देवी के अलावा ई-रिक्शा में सवार शौमीन, सोनिया, बालेश, जावेद समेत दस लोग घायल हो गए। उसी समय वहां स्कूल से निकले पांच बच्चों ने वहां से भागकर जान बचाई। घायलों को पुलिस लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। आरोप कि उसकी कार में बीयर भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिस्तु ज्योति के सामने सड़क पर वाहन खड़े रहने से बच्चों को खतरा
क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के बाहर हुए हादसे में कई बच्चे बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्चे ई-रिक्शा में बैठने ही वाले थे तभी हादसा हो गया। लोगों का आरोप है कि क्रिस्तु ज्योति स्कूल के अंदर वाहनों को बच्चे बैठाने के लिए नहीं जाने दिया जाता है और सड़क पर ही छुट्टी के समय वाहन खड़े रहते हैं। इससे वहां आए दिन हादसे होते है और इस तरह क्रिस्तु ज्योति स्कूल के सामने बच्चों की जान को खतरा है।

घायल हुई मेरठ निवासी सोनिया को जिला अस्पताल ले जाती  महिलाए

घायल हुई मेरठ निवासी सोनिया को जिला अस्पताल ले जाती महिलाए- फोटो : BAGHPAT

बागपत के क्रिस्तु ज्योति कांवेट स्कूल के पास दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई ई-रिक्शा व कार के पास ज

बागपत के क्रिस्तु ज्योति कांवेट स्कूल के पास दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई ई-रिक्शा व कार के पास ज- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed