{"_id":"62ec0f89155bf13b7101ca85","slug":"three-arrested-including-sunil-rathi-s-mother-and-brother-baghpat-news-mrt5998638145","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमवीर हत्याकांड: कुख्यात सनील राठी की मां-भाई समेत तीन आरोपी दबोचे, राजबाला ने बसपा के टिकट पर लड़ा था चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमवीर हत्याकांड: कुख्यात सनील राठी की मां-भाई समेत तीन आरोपी दबोचे, राजबाला ने बसपा के टिकट पर लड़ा था चुनाव
Fri, 05 Aug 2022 12:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:23 PM IST
सार
कुख्यात सुनील राठी की मां और भाई समेत तीन वांछितों को गिरफ्तार किया गया है। ये दो साल से वांछित चल रहे थे। सनील राठी की मां ने बसपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था।
विज्ञापन
कुख्यात सुनील राठी और उसकी मां राजबाला चौधरी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत में कुख्यात सुनील राठी की मां राजबाला व भाई समेत तीन लोगों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया। कुख्यात परमवीर तुगाना की हत्या के मामले में ये तीनों दो साल से वांछित चल रहे थे। जिन पर गैंगस्टर का मुकदमा और कुर्की के साथ ही पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा था।
विज्ञापन
टीकरी नगर पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी राजबाला ने वर्ष 2017 में छपरौली विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। राजबाला समेत अरविंद, परविंद्र और अन्य पर 22 जून 2020 को कुर्डी गांव में कुख्यात परमवीर तुगाना समेत पांच लोगों को गोली मारने का मुकदमा दर्ज हुआ था। परमवीर तुगाना की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से राजबाला समेत ये दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस ने इस साल ही इन पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया और घर की कुर्की की। पुलिस का लगातार शिकंजा कसता जा रहा था।
विज्ञापन
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने बुधवार शाम को राजबाला, अरविंद, परविंदर के पकड़े जाने की जानकारी दी। बताया गया है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को अरविंद के पास से तमंचा मिला तो तीनों से पूछताछ करने पर बागपत के हत्या के मुकदमे व गैंगस्टर में वांछित होने की बात बताई। जिसके बाद उनको गिरफ्तार किया गया। एसपी का कहना है कि तीनों को जल्द ही रिमांड पर लाकर परमवीर तुगाना की हत्या व अन्य मामलों में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कांवड़ लाने वाले बाबू खान का दर्द: ...साहब मेरा तीन साल का मानदेय रोक दिया, SDM ने सुनी पूरी कहानी
जिला पंचायत चुनाव को लेकर की गई थी हत्या
परमवीर तुगाना की हत्या के बाद पुलिस ने सचिन हलालपुर को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया था। सचिन ने पुलिस को बताया था कि जिला पंचायत के वर्ष 2021 के चुनाव से परमवीर को हटाने के लिए सुनील राठी ने हत्या कराई थी। क्योंकि परमवीर तुगाना भी चुनाव की तैयारी कर रहा था और सुनील राठी अपनी मां राजबाला को चुनाव लड़वाना चाहता था। पुलिस ने परमवीर तुगाना की हत्या के मामले में सुनील राठी की मां राजबाला, भाई अरविंद व परविंदर की फरारी होने के बावजूद कुर्की की कार्रवाई करके कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया था।