फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three arrested for robbing the farmer

किसान से बाइक व अन्य सामान लूटकर भाग रहे तीन गिरफ्तार

Tue, 12 Apr 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for robbing the farmer
छपरौली। पुलिस ने किसान से बाइक व अन्य सामान लूटकर भाग रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार छपरौली थाना पुलिस ने सोमवार रात को तुगाना नहर पुल के पास बाइक पर सवार होकर जाते तीन युवकों को पकड़ा। उनके पास बाइक के कागज नहीं थे तो पुलिस उनको थाने लेकर गई। उन्होंने अपने नाम सचिन उर्फ डाकू पुत्र शिवकुमार, बादल पुत्र संजीव, अनुज उर्फ गुड्डू डॉन पुत्र जसपाल निवासीगण कूडी बताए। एसपी के अनुसार वह छपरौली के रहने वाले किसान नौशाद उर्फ काला से बाइक और जमीन समतल करने के कंप्यूटराइज्ड मांझे की मशीन लूटकर भाग रहे थे। तीनों के पास से बाइक व मशीन बरामद हुए है। सचिन के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए है। सचिन पर पहले ही पांच मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर छपरौली को एसपी ने लाइन हाजिर किया
बागपत। एसपी नीरज कुमार जादौन ने इंस्पेक्टर छपरौली ओमप्रकाश आर्य को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने बताया कि वारंटियों को पकड़ने व विवेचनाओं के निस्तारण के अभियान में उनका कार्य काफी खराब रहा। छपरौली में हुए एक झगड़े में युवक के हाथ की हड्डी टूटने पर भी गलत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके अलावा गलत सूचना भी कई बार दी गई। इसलिए ही उन्हें लाइन हाजिर किर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed