फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Threatening to shoot two railway tracks of a railway patrolling

पेट्रोलिंग कर रहे रेलवे दो ट्रैक मैन को गोली मारने की धमकी

Fri, 27 Dec 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Threatening to shoot two railway tracks of a railway patrolling
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहे दो ट्रैक मैन को चार बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दे दी। कर्मचारियों ने स्टेशन अधीक्षक और उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी और सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की ।
विज्ञापन

बुधवार की रात में रेलवे ट्रैक मैन प्रदीप कुमार और अजित कुमार रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग कर रहे थे। जब ट्रैक को देखते हुए ब्राह्मण पुट्ठी गांव के सामने पहुंचे तो हथियारों से लैस चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उनके हाथों में लोहे के सरिया, तलवार और अन्य हथियार थे। उनके पास मौजूद सुरक्षा की सभी सामग्री लूट ली और गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। दहशतजदा कर्मचारी बदमाशों के सामने गिड़गिड़ाए और सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके बाद उक्त बदमाशों ने उन्हें रेलवे का सामान वापस दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि धमकी दी यदि दोबारा से लाइन पर नजर आए तो गोली मार देंगे। कर्मचारियों ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक और रेलवे के उच्च अधिकारियों को दी। साथ ही अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की। इस घटना के बाद से दोनों रेलवे कर्मचारी दहशत में हैं। स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि दोनों कर्मचारियों ने लिखित में शिकायत की है। पुलिस को भी इससे अवगत कराया जाएगा। बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए एसपी को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed