फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   threat of bgroom's car with a bomb

दूल्हे की कार को बम से उड़ाने की धमकी

Tue, 27 Jun 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 27 Jun 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
शादी की तैयारी में जुटे रमाला थाना क्षेत्र के दूल्हे के घरवालों को फिल्मी अंदाज में मिली चिट्ठी से दहशत फैल गई। मेरठ में अगर बारात लेकर पहुंचे तो दूल्हे की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी।यही नहीं तीन दिन में रिश्ता तोड़ने जाने की खबर नहीं मिली तो हमला किया जाएगा। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी मेरठ के एक गांव की युवती से तय हुई है। 29 जून को बारात जानी है। दो दिन पहले इस परिवार को डाक से चिट्ठी मिली, इससे घरवालों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


चिट्ठी में लिखा  तीन दिन में यह रिश्ता टूट जाना चाहिए। खुद को युवती का प्रेमी बताकर कहा यदि दूल्हा बारात लेकर पहुंचा तो कार को बम से उड़ा दिया जाएगा। धमकी मिलते ही घरवाले दहशत में हैं। शादी की तैयारी बीच में छोड़कर अब घरवालों को दूल्हे की सुरक्षा की चिंता सता रही है। सूत्रों के अनुसार यह मामला दो समुदाय से भी जुड़ा है, इससे गांव में तनाव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ रमाला शरद तिलारा का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाएगी। पुलिस जांच कर रही है।
 कि रिश्ता तुड़वाने के लिए या दूल्हे पक्ष को डराने के लिए यह किसी की खुराफात भी हो सकती है। बदनाम करने के लिए कोई ऐसी हरकत कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed