फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Thousands prayed for peace amidst tight security

कड़ी सुरक्षा के बीच हजारों लोगों ने मांगी शांति की दुआ

Fri, 28 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Thousands prayed for peace amidst tight security
कड़ी सुरक्षा के बीच हजारों लोगों ने मांगी शांति की दुआ
विज्ञापन

बड़ौत। दिल्ली में हिसंक घटनाओं को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस पूरे दिन अलर्ट पर रही। डीएम व एसपी ने अलग-अलग फ्लैग मार्च कर लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

दिल्ली में हिंसा के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर डीएम शकुंतला गौतम व एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने नगर में अलग-अलग गश्त किया। उन्होंने फूंस वाली मस्जिद, नया बाजार, बड़का रोड़, गुराना रोड़ व अन्य स्थानों का जायजा लिया। साथ ही पुलिस को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वहीं, लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की। फूंस वाली मस्जिद व बड़का रोड़ क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील रहा। नमाज होने के बाद भी शाम तक पुलिस तैनात रही। वहीं, खुफिया तंत्र भी पूरे दिन मुस्तैद रहा। डीएम व एसपी ने बताया कि जनपद में पूर्ण सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। इस अवसर पर एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ आलोक सिंह, तहसीलदार प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी अजय शर्मा, एसएसआई बलराम सिंह व पीएसी तथा पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed