{"_id":"61f41fb816e38f1ab2730c27","slug":"thousands-of-students-did-not-get-shoes-and-jerseys-at-the-end-of-winter-baghpat-news-mrt5749565158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी खत्म होने के बाद भी 26 हजार बच्चों को ड्रेस, जूते व जर्सी के लिए नहीं मिले रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी खत्म होने के बाद भी 26 हजार बच्चों को ड्रेस, जूते व जर्सी के लिए नहीं मिले रुपये
विज्ञापन
बागपत में बिना जूते के स्कूल जाते बच्चों का फाइल फोटो
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 हजार के खाते में नहीं पहुंचे रुपये, अधिकारियों के पास पहुंच रहीं शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सर्दी खत्म हो चली है, मगर अभी तक 26 हजार छात्रों के अभिभावकों को यूनिफॉर्म, जूता, मोजा और स्वेटर की राशि का इंतजार है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तीन बार भेजी गई खातों की डिटेल में से साढ़े 44 हजार छात्रों के अभिभावकों के खातों में ही धनराशि आई है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अभिभावकों के खाते अपडेट कर डिटेल शासन को भेजी गई, मगर खातों में गड़बड़ी होने के कारण तीन बार में साढ़े 44 हजार छात्रों के अभिभावकों के खातों में धनराशि आई है। उनका कहना है कि आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर दर्ज कराने के बाद भी खातों में धनराशि नहीं आई है। अब शासन ने पोर्टल ही बंद कर दिया है। अभिभावक यूनिफॉर्म व जर्सी की राशि नहीं मिलने की शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं।
ऐसे भेजी गई खातों की डिटेल
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पहली बार 49 हजार खातों की डिटेल भेजी गई। इनमें से 28 हजार खातों में धनराशि आई। दूसरी बार 18 हजार की डिटेल भेजी गई और 13 हजार खातों में राशि आई। विभाग की ओर से तीसरी बार 17 हजार खातों के बदले तीन हजार 547 में धनराशि आई।
विज्ञापन
ये मिलीं खामियां
-आधार कार्ड बैंक में अपडेट न होना
-आधार कार्ड और बैंक खाते में नाम अलग होना
-आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट न होना
-बैंक खाता एक्टिव न होना
-आधार कार्ड व बैंक खाते में मोबाइल नंबर अपडेट न होना
ब्लॉकवार छात्रों का ब्योरा
ब्लॉक प्राथमिक उच्च कंपोजिट छात्र
बागपत 51 09 21 13918
बड़ौत 62 09 26 13022
बिनौली 70 17 21 12936
छपरौली 51 10 12 8550
खेकड़ा 38 10 28 9321
पिलाना 47 07 28 11774
बड़ौत नगर 13 00 00 1049
कुल 332 62 136 70370
क्या कहते हैं अभिभावक
पलड़ी के ग्राम पंचायत सदस्य कमलेश देवी, अख्तरी, महबूब अली ने बताया कि इस सत्र में अभी तक अभिभावकों के खातों में धनराशि नहीं भेजी गई है। उन्होंने शासन के टोल फ्री नंबर 1076 पर भी शिकायत दर्ज की है। उन्होंने गांव के छात्रों की सूची बीएसए को सौंपकर धनराशि दिलाने की मांग की है।
अमीनगर सराय के ताज मोहम्मद व सरफराज का कहना है कि खातों और आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराकर तीन बार स्कूल में दिया जा चुका है, मगर अभी तक उनके खातों में धनराशि नहीं आई है। कई बार स्कूल के प्रधानाध्यापक से भी बात की गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वर्जन
जिले से तीन बार में 57 हजार अभिभावकों के खातों की डिटेल अपलोड की गई थी। इनमें से 44 हजार 547 बच्चों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि भेजी जा चुकी है, जबकि अन्य खातों में गड़बड़ी के कारण राशि स्थानांतरित नहीं हो पाई है। फिलहाल पोर्टल बंद है। इसके खुलने पर अन्य खातों को अपडेट कर अपलोड किया जाएगा- विकास चौहान, जिला समन्वयक एमआईएस