फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Thoughtful voting will end problems

सोच समझकर मतदान से खत्म होगी समस्याएं

Fri, 04 Feb 2022 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Thoughtful voting will end problems
शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों ने की मतदान की अपील
विज्ञापन

बोले, शिक्षित, ईमानदार व योग्य प्रत्याशी को देनी चाहिए वोट
बड़ौत। मतदान जरूरी है, लेकिन योग्य उम्मीदवार को ही वोट दें। एक गलत फैसला पांच साल तक बार-बार सताता रहेगा। विधायक चुनने से पहले प्रत्याशियों की शैक्षिक योग्यता, ईमानदार छवि व समाज के प्रति कर रहे कार्यों की जानकारी जरूर करें। यह कहना है कि जनपद के डिग्री कॉलेज के प्राचार्यों का। उन्होंने 10 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में मताधिकार का प्रयोग करने और अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि मताधिकार का प्रयोग करना हमारा अधिकार है। इससे हमें कोई नहीं छीन सकता। इसलिए शिक्षा, ईमानदार व विकासशील प्रत्याशी को अपना विधायक चुने। ऐसा करने से जलभराव, खराब सड़क, गंदगी, जाम, अतिक्रमण जैसी बुनियादी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से होता है।
विज्ञापन

जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयकुमार सरोहा का कहना है कि वोट देने से पहले सभी प्रत्याशियों की योग्यता में तुलना जरूर करना चाहिए। ताकि सही और योग्य प्रत्याशी विधानसभा पहुंचे। विधायक ऐसा होना चाहिए जो क्षेत्र में हर सप्ताह भ्रमण करें। इसके लिए आपको 10 फरवरी को अपनी वोट डालनी है। साथ ही परिवार के अन्य लोगों को भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अनीता जैन का कहना है कि शिक्षित, ईमानदार व योग्य प्रत्याशी को ही वोट देना चाहिए। विधायक अगर योग्य चुनेंगे तो क्षेत्र की स्थानीय समस्या जलभराव, गंदगी आदि खुद ही खत्म हो जाएंगी। लेकिन यह तभी संभव होगा, जब आप आगामी 10 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

चौधरी चरण सिंह राजकीय महाविद्यालय छपरौली के प्राचार्य डॉ. प्रतित कुमार का कहना है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर व्यक्ति को मतदान करना चाहिए। तभी देश व राष्ट्र का निर्माण संभव है, इसलिए 10 फरवरी को अपने नजदीक मतदान स्थल पर परिवार के साथ जाए और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed