{"_id":"61ddc3a28c462f7a22330e83","slug":"this-time-45-examination-centers-in-baghpat-baghpat-news-mrt572944856","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में इस बार 45 परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में इस बार 45 परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा
- गत वर्ष के सापेक्ष इस बार एक परीक्षा केंद्र अधिक
- प्रधानाचार्यों से 15 जनवरी तक मांगी गई आपत्तियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सोमवार को बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। बागपत में 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इस बार एक अधिक केंद्र निर्धारित किया गया है। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों से परीक्षा केंद्रों की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने और 15 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार 45 परीक्षा केंद्र निर्धारित करने की सूची जारी की है। 2020-21 में 44 केंद्रों की सूची जारी की गई थी। वर्ष 2020-21 में जिले में 32 हजार 754 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि इस बार 30 हजार 107 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत है। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार ढाई हजार छात्र कम होने के बावजूद अधिक केंद्र निर्धारित किए गए है। वर्ष 2020-21 में कोरोना संक्रमण के कारण शासन ने बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण इस बार 45 केंद्र निर्धारित किए गए है। सभी प्रधानाचार्यों को केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वॉइस रिकार्डर, राउटर के अलावा कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए है। प्रधानाचार्यों से 15 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गई है। 15 जनवरी तक आने वाली आपत्तियों का निस्तारण कर परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे।