फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   This is Baghpat... don't rely on ATMs

यह बागपत है... एटीएम के भरोसे ना रहें

Mon, 11 Jul 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
This is Baghpat... don't rely on ATMs
अरे भाई पहले मुझे निकालने दो मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर लेनी है: बागपत-मेरठ रोड स्थित केनरा बैंक के - फोटो : BAGHPAT
बागपत। अमीनगर सराय के विकास को राशन खरीदने के लिए रुपयों की जरूरत थी, तो वह अपने कस्बे में लगे एटीएम पर गया। जहां दो एटीएम में नकदी नहीं थी तो एक पर ताला लटका हुआ था। वह करीब 20 किमी दूर बागपत में एटीएम से रुपये निकालने पहुंचा तो यहां भी एक घंटे तक सभी एटीएम पर भटकता रहा। उसे काफी भागदौड़ के बाद मेरठ रोड पर केनरा बैंक का एटीएम चलता मिला। वहां से रुपये निकालने के बाद वह वापस अमीनगर सराय गया और राशन लेकर घर पहुंचा।
विज्ञापन

यह केवल अमीनगर सराय के विकास की पीड़ा नहीं है। बल्कि इस तरह जिले के अधिकतर लोगों को छुट्टी के दिन परेशानी झेलनी पड़ती हैं। इस तरह ही अग्रवाल मंडी टटीरी के बाजार में घरेलू सामान व कपड़ों की खरीदारी करने आया सुखपाल रुपये निकालने के लिए एटीएम पर गया तो एक एटीएम पर ताला लटका मिला, जबकि दूसरे में रुपये नहीं मिले। जिस कारण पत्नी को दुकान पर बैठाकर सुखपाल को बागपत आना पड़ा और केनरा बैंक के एटीएम से रुपये निकालकर वापस लौटा।
विज्ञापन

147 एटीएम में अधिकतर में नकदी नहीं तो कोई खराब
जिले में विभिन्न बैंकों के 147 एटीएम संचालित हैं। जिनमें अधिकांश में नकदी नहीं रहती है। काफी पर ताला लटका होने और मशीन खराब होने की समस्या बनी रहती है। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
शहर में सबसे ज्यादा स्थिति खराब
बागपत शहर के पेट्रोल पंप के बराबर में एसबीआई बैंक का एटीएम बूथ है। जहां काफी दिनों से ताला लटका हुआ है और मशीन खराब होने का नोटिस चस्पा है। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर बाजार में स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम बूथ पर दोपहर 12 बजे ताला लटका मिला। जिस कारण उपभोक्ता दूसरे एटीएम पर चक्कर काटते रहे।

कोट...
बकरीद पर्व को लेकर एटीएम में नकदी की व्यवस्था कराई गई थी जो निकासी अधिक होने के कारण खाली हो गए। सोमवार को एटीएम बूथों में नकदी की व्यवस्था करा दी जाएगी। एटीएम में नकदी नहीं होने पर संबंधित बैंक से जवाब मांगा जाएगा। - राजेश कुमार पंत, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed