{"_id":"65b81f6a76233faa790364b4","slug":"thieves-stole-goods-found-atm-card-and-withdrew-money-baghpat-news-c-28-1-bag1001-109381-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चोरों ने सामान चोरी किया, एटीएम कार्ड मिला तो रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चोरों ने सामान चोरी किया, एटीएम कार्ड मिला तो रुपये निकाले
Tue, 30 Jan 2024 03:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
बागपत कोतवाली में तहरीर देने जाता उलाउदीन
बागपत। केतीपुरा मोहल्ले में चोरों ने 15 हजार रुपये और लाखों रुपये के जेवर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों को उस सामान में एटीएम कार्ड भी मिला तो उसपर पासवर्ड भी लिखा हुआ था। जिससे चोरों ने खाते से 1500 रुपये भी निकाल लिए। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई। उधर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
मोहल्ला केतीपुरा में रहने वाले अलाउद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह किसी काम से बाहर गया था। जब आया तो घर में का सामान बिखरा हुआ मिला। अलाउद्दीन ने बताया कि 28 जनवरी की रात में चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर सोने व चांदी के जेवर, 15 हजार रुपये, बैग, बर्तन, कपड़े समेत तीन अन्य सामान चोरी कर लिया। अलाउद्दीन ने बताया कि चोरों ने उसके बैग से एटीएम कार्ड भी चोरी कर लिया, जिस पर पासवर्ड लिखा हुआ था।
बताया कि चोरों ने पासवर्ड देखकर उसके एटीएम कार्ड से 1500 रुपये भी निकाल लिए। जिसका मैसेज आने पर रुपये निकालने का पता चला। पीड़ित की तहरीर मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई और केतीपुरा मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।