{"_id":"60e348c58ebc3ec2541249bf","slug":"there-was-a-stir-when-the-district-magistrate-reached-the-treasury-baghpat-news-mrt5460269100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी के कोषागार में पहुंचने पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी के कोषागार में पहुंचने पर मचा हड़कंप
विज्ञापन
बागपत। जिलाधिकारी राज कमल यादव सोमवार को अपने कार्यालय में जनसमस्या सुन रहे थे। तभी एक विधवा पहुंची और कोषागार के स्टाफ पर परेशान करने का आरोप लगाया। इसके बाद डीएम कोषागार पहुंचे और अधिकारियों के पेंच कसे।
मेसर नामक वृद्ध महिला के पति बाबूराम की 17 फरवरी 2021 को मौत हो गई थी। वह रिटायर्ड अध्यापक थे। पति की मृत्यु के बाद मेसर ने पेंशन बनवाने के लिए कोषागार में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि वहां के स्टाफ काम करने की बजाय उन्हें चक्कर कटवाने लगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि महिला की पेंशन नियमानुसार तत्काल बनाई जाए। सारी कागजी कार्रवाई आज ही पूरी की जाए। यदि कोई कर्मचारी लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
फोटो-7
बागपत। यूपी पुलिस भर्ती 2009-10 के अभ्यर्थियों ने सोमवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने भर्ती न होने पर इच्छा मृत्यु की मांग की। साथ ही उन्होंने 14 अगस्त तक जवाब न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।
विज्ञापन
ज्ञापन देते समय अभ्यर्थी विपिन शर्मा, राहुल त्यागी, प्रशांत, दीपक, राहुल देव, अनुज कुमार आदि ने बताया कि वर्ष 2009 -10 की यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में छह प्रश्न गलत दिए गए थे। इसमें सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश शासन को विशेष अपील की सुनवाई कर उन्हें लाभ देने के निर्देश दिए, लेकिन बोर्ड इसकी अवहेलना कर रहा है। उन्होंने बताया न्याय नहीं मिलने के कारण अभ्यर्थी निराश हैं और मुकदमा लड़ते लड़ते उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई है। उन्होंने राष्ट्रपति से पुलिस नौकरी में नियुक्ति दिलाने की मांग की।
दुष्कर्म के आरोपी ने कचहरी में पीड़ित को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कचहरी परिसर में सोमवार को दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़ित के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि नाम बदलकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब धर्म बदलकर शादी करने का दबाव बना रहा है। भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से निकला।
क्षेत्र के औसिक्का गांव के दूसरे वर्ग के युवक सोनू उर्फ शाहवेज ने नाम व पहचान छिपाकर बड़ौत क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ संबंध बना लिए थे। युवती की शिकायत पर बड़ौत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर दी थी। अब आरोपी जमानत पर है। सोमवार को पीड़ित भी कोर्ट में तारीख पर जा रही थी, तभी आरोपी वहां पहुंच गया और उस पर धर्म बदलकर शादी करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। युवती के साथ मारपीट होने पर वहां भीड़ एकत्र हो गई। आरोपी मौके से भाग निकला। युवती को बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित का कहना है कि वह सोमवार को पुलिस से मामले की शिकायत करेगी।