फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There was a fight at many places on Holi, more than 20 injured

होली पर कई जगह झगड़ा हुआ, 20 से ज्यादा घायल

Sat, 19 Mar 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
There was a fight at many places on Holi, more than 20 injured
बालैनी, बिनौली, चांदीनगर, छपरौली क्षेत्र में हुई घटनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी/बिनौली/चांदीनगर/छपरौली। होली पर कई जगह झगड़े हुए, जिनमें 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार कराने के साथ ही थानों में शिकायत की गई है।

बाखपुर गांव के सुरेंद्र शुक्रवार को घर के पास परिवार सहित होली खेल रहा था। आरोप है कि वहां गांव के छह युवक शराब के नशे में पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे सुरेंद्र के परिवार के महिला सहित सात लोग घायल हो गए। उनका पिलाना सीएचसी में उपचार कराया गया। सुरेंद्र ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। ढिकौली निवासी गौरव पुत्र सुरेंद्र बाइक पर सवार होकर खेत में जा रहा था। एक युवक ने उसे शराब की बोतल फेंककर मारी, जो उसके सिर में लग गई। उसने मामले की पुलिस में शिकायत की। गढ़ीदुल्ला गांव में होली पर हुई मारपीट में कृष्णपाल पुत्र महावीर, बबली पत्नी कृष्णपाल, जितेंद्र पुत्र महावीर घायल हो गए। सिरसलगढ़ में रोहित उज्ज्वल पुत्र वेदप्रकाश, फजलपुर सुंदरनगर में सविता पत्नी अमित घायल हो गए तो तमेलागढ़ी में मारपीट में दो युवक घायल हुए है। छपरौली में घर के बाहर चबूतरे से ट्रैक्टर टकराने पर मारपीट हो गई। कूड़ी गांव में होली खेलते हुए वीडियो बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed