{"_id":"5f7625448ebc3e9bcc42c261","slug":"there-was-a-dispute-during-the-game-killing-on-the-pretext-of-agreement-baraut-news-mrt5039072162","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल के दौरान हुआ था विवाद, समझौते के बहाने बुलाकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल के दौरान हुआ था विवाद, समझौते के बहाने बुलाकर की हत्या
विज्ञापन
आकाश हत्याकांड
मृतक के चाचा ने चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज
हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम, गांव में पुलिस बल तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। लुहारी गांव निवासी राज्यस्तरीय पहलवान आकाश की हत्या के मामले में चार नामजद सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आकाश के चाचा की तहरीर पर यह रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व खेल के दौरान हुआ झगड़ा हुआ था। इसी में समझौते करने के बहाने बुलाकर आकाश की हत्या की गई। फिलहाल पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गयी है। उधर, गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
आकाश के चाचा सर्वेश ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बुधवार की शाम आकाश अपने दोस्त भरत के घर पर बैठा था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला युवक अतुल आया और किसी काम के बहाने आकाश और भरत को बुलाकर ले गया। वहां पहले से ही सुमित व अक्षय निवासीगण खेड़ा हटाना, विशाल निवासी लुहारी और एक-दो युवक मौजूद थे। आरोपियों ने आकाश और भरत पर फायरिंग कर दी। इसमें आकाश की मौत हो गई, जबकि भरत घायल हो गया। कोतवाल अजय कुमार ने बताया कि आकाश के चाचा सर्वेश की तहरीर पर अतुल, सुमित, अक्षय और विशाल के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
परिवार में मातम
बड़ौत। आकाश की हत्या पर परिवार मेें मातम छाया हुआ है। परिवार की महिलाओं व युवतियों का रोते हुए बुरा हाल हो रहा है। गांव के लोग शोक संवेदना के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
बड़ौत। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार के मुताबिक जिन युवकों पर आकाश की हत्या का आरोप है, वह आपराधिक घटनाओं मेें लिप्त रहे है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।