फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There was a conspiracy to kill Varun even a year ago

एक साल पहले भी रची गई थी वरुण की हत्या की साजिश

Tue, 26 Oct 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
There was a conspiracy to kill Varun even a year ago
मृतक वरूण तोमर का फाइल फोटो। - फोटो : BARAUT
वरुण हत्याकांड
विज्ञापन

सोमवार को परतापुर थाना क्षेत्र के काजमाबाद गून गांव में मिला था वरुण का शव
बड़ौत पुलिस ने वरुण की पत्नी, उसके प्रेमी सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
हत्यारों की तलाश में मेरठ सहित कई स्थानों पर दबिश, नहीं मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव के वरुण हत्याकांड में उसकी पत्नी मोनिसा, प्रेमी नागेंद्र और एक अन्य के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने मेरठ सहित कई जगह दबिशें दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। उधर, पुलिस हिरासत में वरुण की पत्नी मोनिसा ने कई राज खोले है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक एक साल पहले भी वरुण की हत्या की साजिश रची गई थी। कई अन्य बातें भी सामने आई है, जिनकी सत्यता को परखा जा रहा है।
बिजरौल गांव में रविवार की रात बिट्टू उर्फ वरुण तोमर की उसके घर से ही अगवा कर हत्या कर दी गई थी। बाद में उसका शव मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काजमाबाद गून गांव के पास फेंक दिया था। मृतक के भाई अरुण ने इसकी तहरीर बड़ौत कोतवाली में दी थी, जिसमें वरुण की पत्नी मोनिसा, उसके प्रेमी नागेंद्र निवासी खड़खड़ी, थाना खरखौदा, मेरठ और नागेंद्र के दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगाया गया था। कहा था कि मोनिसा ने ही प्रेमी नागेंद्र के हाथों उसके भाई की हत्या कराई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वरुण की पत्नी मोनिसा, उसके प्रेमी नागेंद्र और निवासी खड़खड़ी, थाना खरखौदा और नागेंद्र के दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के मुख्य आरोपी नागेंद्र की तलाश में मेरठ सहित कई स्थानों पर दबिश दी गई है, लेकिन वह हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन

कोतवाल के मुताबिक वरुण की पत्नी मोनिसा पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ में वरुण के खाने में नशीला पदार्थ डालने और बेहोश हो जाने पर प्रेमी को फोन कर घर बुलाने की बात सामने आई है। यह बात भी सामने आई है कि एक साल पहले भी वरुण की हत्या साजिश रची गई थी, लेकिन किन्हीं कारणोें से अंजाम नहीं दे सके थे। फिलहाल पुलिस गहनता से मोनिसा से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी तक पहुंचने के लिए दोस्तों का सहारा
कोतवाली प्रभारी के मुताबिक बड़ौत कोतवाली और परतापुर पुलिस हत्यारोपी नागेंद्र को पकड़ने के लिए उसके दोस्तों और उनके मोबाइल का सहारा ले रही है। कौन-कौन लोग उनके संपर्क में हो सकते है, ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
मेरठ में हुए पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की शाम वरुण का शव घर लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed