फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There is no place for elections in Malakpur Mill, Gayatri College was taken over

Baghpat News: मलकपुर मिल में चुनाव के लिए जगह नहीं, गायत्री काॅलेज का अधिग्रहण हुआ

Wed, 18 Sep 2024 03:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 18 Sep 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
There is no place for elections in Malakpur Mill, Gayatri College was taken over
बागपत। जिले में चार गन्ना समितियों का चुनाव कराने के लिए अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी तो मलकपुर मिल के अधिकारियों ने पत्र भेजकर मिल परिसर में चुनाव के लिए जगह नहीं होने की जानकारी दी। जिस पर अफसरों ने मलकपुर मिल की गन्ना समिति का चुनाव कराने के लिए बड़ौत के गायत्री देवी काॅलेज का अधिग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

जिले में चार गन्ना समितियों की चुनाव प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू होने के बाद 17 अक्तूबर तक चलेगी। जिसमें जिलेभर के एक लाख 70 हजार किसान शामिल होकर अपनी भागीदारी निभाएंगे। चुनाव संपन्न कराने के लिए चार निर्वाचन और 24 सहायक निर्वाचन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें मंगलवार को सहकारिता विभाग में अफसरों ने मतदाताओं के मतपत्रों का आंकलन कर स्टेशनरी तैयार कराई और अन्य तैयारियों को लेकर चर्चा भी की। उधर, 23 सितंबर को मतदाताओं की अनंतिम सूची समितियों पर चस्पा कर दी जाएगी। जबकि मलकपुर मिल की सूची गायत्री देवी कालेज में चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन

- गांवों में शुरू हुआ प्रचार
चारों गन्ना समितियों पर डेलीगेट, डायरेक्टर, सभापति, उपसभापति समेत 680 पदों पर चुनाव कराया जाएगा। जिसका बिगुल बजने के बाद गांवों में चुनाव प्रचार भी शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन-
गन्ना समितियों के सभी पदों पर चुनाव कराने की तैयारी कर ली गई है। मलकपुर मिल में चुनाव के लिए जगह नहीं होने के कारण गायत्री देवी काॅलेज का अधिग्रहण किया गया है। - इंदु सिंह, सहायक आयुक्त सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed