फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There is a problem in Samarth Portal, the status of registration is not known

Baghpat News: समर्थ पोर्टल में आई खराबी, नहीं पता चल रही रही पंजीकरण की स्थिति

Thu, 18 Jul 2024 03:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 18 Jul 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
There is a problem in Samarth Portal, the status of registration is not known
बागपत, बड़ौत। पिछले 20 दिनों से चौधरी चरणसिंह विवि के समर्थ पोर्टल पर तकनीकी खराबी आई हुई है, जिस कारण विवि से संबद्ध कॉलेजों पंजीकरण की स्थिति नहीं देख पा रहे हैं। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बता दें कि गत अप्रैल माह से कॉलेजों में पहले चरण के पंजीकरण स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए चल रहे थे जिन पर 15 जुलाई को ब्रेक लगा। अब 20 जुलाई को संभावित पहली कटऑफ का इंतजार हो रहा है जिसके लिए छात्र बाट जोह रहे हैं। स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए ज्यादा परेशानी खड़ी हो रही है, क्योंकि वे एडमिशन कहीं और भी नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं स्नातकोत्तर कक्षाओं के दूसरे साल में दाखिला लेने वाले छात्र भी पहले सेमेस्टर/साल का परीक्षा परिणाम न आने के कारण दुविधा में फंसे हैं। छात्र-छात्राओं से लेकर कॉलेज प्रबंधन भी अब परेशान हैं, कारण है विवि के समर्थ पोर्टल पर तकनीकी समस्या। पोर्टल नहीं खुलने से कॉलेजों को यह जानकारी नहीं मिल पा रही है कि किस विषय में कितनी सीट पंजीकरण माध्यम से भरी जा चुकी हैं और कितनी खाली हैं। कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों की मानें तो 20 दिनों से यह दिक्कत आ रही है जिसके कारण सटीक जानकारी न होने से वे विवि से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन--
इस संबंध में विवि को पत्र लिखकर अवगत कराया जा चुका है, उम्मीद है कि समर्थ पोर्टल की तकनीकी खराबी दूर होने के साथ-साथ जल्द ही पहली वरियता सूची भी जारी हो जाएगी। - डाॅक्टर वीरेंद्र सिंह, प्राचार्य दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed