{"_id":"61f6d39e04dead72250f2193","slug":"theft-in-broad-daylight-in-baragaon-kahkra-news-mrt5751349125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ागांव में दिनदहाडे़ मकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ागांव में दिनदहाडे़ मकान में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोर 2.70 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव में दिनदहाडे़ चोर मकान में घुसकर सेफ का ताला तोड़कर 2.70 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित मकान मालिक ने कोतवाली में तहरीर देकर चोरों का सुराग लगाने की मांग की।
बड़ागांव निवासी प्रमोद कुुमार ने रविवार की शाम कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दोपहर को वह परिजनों के साथ घेर में काम कर रहा था। उसकी पत्नी और पुत्री मंदिर में पूजा करने गई हुई थी। इसी दौरान चोर उनके मकान में घुस गए और कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर 2.70 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घर वापस लौटने पर प्रमोद को चोरी की घटना का पता लगा। बताया कि उसने चोरी गए रुपये मकान बनाने के लिए रखे थे। पीड़ित ने पुलिस से चोरों का सुराग लगा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि चोरों का सुराग लगाकर जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।