फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The youth district president of All India Jat Mahasabha was made to sit in the police station

Baghpat News: अखिल भारतीय जाट महासभा के युवा जिलाध्यक्ष को थाने में बैठाया

Fri, 02 Jun 2023 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
The youth district president of All India Jat Mahasabha was made to sit in the police station
दोघट थाने में नजरबंद किए गए अखिल भारतीय जाट महासभा के युवा जिलाध्यक्ष प्रियव्रत राणा
- सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़ौत में जाट कालेज के पास पुतला दहन की कही थी बात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। अखिल भारतीय जाट महासभा की ओर सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुतला दहन के कार्यक्रम पर पुलिस की कड़ी नजर रही। पुलिस ने सांसद का पुतला दहन नहीं होने दिया। पुलिस ने जाट महासभा के युवा जिलाध्यक्ष को नजरबंद कर पांच घंटे तक दोघट थाने में बैठाए रखा।
अखिल भारतीय जाट महासभा के युवा जिलाध्यक्ष प्रियव्रत राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को महासभा द्वारा प्रदेश भर में सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुतला दहन का कार्यक्रम प्रस्तावित था। बड़ौत में जाट कालेज के पास पुतला दहन किया जाना था, लेकिन पुलिस ने उन्हें बड़ौत जाने से पहले ही निरपुड़ा गांव में उनके आवास से उठा लिया और दोघट थाने में लाकर नजरबंद कर दिया। पांच घंटे तक थाने में बैठाए रखा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाह हो गई। महिला पहलवानों के साथ जो किया जा रहा है, उसका महासभा विरोध करेगी। सरकार सांसद बृजभूषण को बचाना चाहती है। थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि सांसद बृजभूषण का पुतला दहन करने की इजाजत नहीं थी। जिसके चलते प्रियव्रत राणा को कुछ देर के लिए थाने में बुलाकर बैठाया गया था, बाद में उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed