फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The youth are circling to get the post of Panchayat Assistant

पंचायत सहायक पद पाने के लिए चक्कर लगा रहे युवा

Sun, 08 Aug 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
The youth are circling to get the post of Panchayat Assistant
बड़ौत। शासन के निर्देशानुसार हर ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की भर्ती की जानी है। इसके लिए अर्हता भी निर्धारित की गई है। इसी बीच पंचायत सहायक बनने के लिए ग्रामीण अब ग्राम प्रधानों के चक्कर लगाने में जुटे हैं ।
विज्ञापन

बड़ौत ब्लॉक अंतर्गत 44 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें कुल 91 पंचायत सहायकों की नियुक्ति होनी है। ग्राम पंचायतों के सचिवालयों को हाईटेक बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की नियुक्ति होनी है। यह पंचायत के विभिन्न कार्यों का लेखाजोखा रखने के साथ लोगों को तमाम जानकारी उपलब्ध कराएगा। इसके लिए शासन ने विधिवत भर्ती करने पर मुहर लगा दी है। ग्रामीण क्षेत्र के कई युवा ग्राम प्रधानों के दरवाजों पर दस्तक देते दिखाई दे रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि ग्राम प्रधान उन्हें पंचायत सहायक बनने में मदद करेंगे। वहीं, दूसरी ओर ग्राम प्रधान भी अपने ही पक्ष के व्यक्ति को पंचायत सहायक बनाने की जुगत में हैं। बड़ौत ब्लॉक के एक ग्राम पंचायत के युवा विकास ने बताया कि प्रधान उनके पक्ष के हैं। जिससे वह आसानी से पंचायत सहायक का पद हासिल कर लेंगे। वह पात्रता भी पूरी करते हैं। वहीं, बीडीओ राहुल वर्मा का कहना है कि किसी प्रकार की मनमानी नहीं होने दी जाएगी। शासनादेश अनुसार ही ग्राम प्रधान व सचिव को प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed