{"_id":"613264c48ebc3e74e77fccbe","slug":"the-youth-and-his-family-staged-a-sit-in-against-the-false-allegations-baraut-news-mrt554518118","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठे आरोपों के खिलाफ युवक और उसके परिजनों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठे आरोपों के खिलाफ युवक और उसके परिजनों ने दिया धरना
विज्ञापन
गांव की एक युवती पर लगाया लगातार दुष्कर्म और छेड़छाड़ की झूठी शिकायत करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। एक गांव निवासी युवक और उसके परिजनों ने शुक्रवार को थाने में धरना दिया। आरोप है कि एक युवती उस पर लगातार दुष्कर्म और छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगातार शिकायत करती रहती है। उसने निष्पक्ष जांच की मांग की।
बता दें कि एक सप्ताह पूर्व एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर घर घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार को वह युवक जमानत पर आ गया। रात में फिर से युवती ने युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को सूचना दी। इस पर युवक और उसके परिजन शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्राली से थाने पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। उन्होंने थानाध्यक्ष को बताया कि युवती और उसके परिजन युवक को बार-बार झूठे मामले में फंसा रहे है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि जांच में दुष्कर्म की सूचना झूठी मिली है। झूठा मामले लेकर आने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।