फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The young man who arrived with a pistol at Pradhan's house died in the hospital

प्रधान के घर तमंचा लेकर पहुंचे युवक की अस्पताल में मौत

Tue, 28 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The young man who arrived with a pistol at Pradhan's house died in the hospital
बागपत। ग्राम बिहारीपुर के प्रधान के मकान पर तमंचा लेकर पहुंचे युवक की दिल्ली के अस्पताल में रविवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके पकड़े जाने के बाद हालत बिगड़ गई थी। उसका अस्पताल में उपचार जारी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बिहारीपुर के प्रधान देवप्रिय के मकान पर बीती 25 दिसंबर सुबह युवक पंकज निवासी लखनौती सहारनपुर तमंचे के साथ पहुंचा था। वहां उसके पास तमंचा देख हंगामा हो गया था और लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस को उससे तमंचा, दो कारतूस व नशे की गोलियां मिली थीं। आरोपी पंकज की तभी हालत खराब हो गई थी। जिसके चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया था। वहां रविवार देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस मामले में प्रधान देवप्रिय से पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने ही युवक को पुलिस के सुपुर्द किया था। इस बाबत एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी शादी करने का आरोप
बागपत। मेरठ जिले के लावड़ निवासी एक महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर बताया कि तलाक हुए बिना ही उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। आरोप है कि उनका विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। उसने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed