फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The young man was beaten up by running, pelting stones

शराब की बोतल पर ओवर रेट वसूलने पर बवाल

Thu, 30 Sep 2021 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
The young man was beaten up by running, pelting stones
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर छपरौली चुंगी के समीप स्थित शराब के ठेके पर बुधवार को बवाल हो गया। यहां शराब की बोतल खरीदने आए एक युवक ने ओवर रेट वसूलने पर हंगामा कर दिया। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने उसे घेरकर पीटा। इस पर युवक बचकर भागने लगा तो हमलावरों ने पथराव कर दिया। किसी तरह घायल युवक भाग निकला। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल पुलिस ने वीडियो के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर का एक युवक बुधवार को छपरौली चुंगी स्थित ठेके पर शराब खरीदने पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान कर्मचारी ने उससे मूल्य से अधिक रुपये वसूल लिए। इस पर युवक ने विरोध शुरू कर दिया। उसने आबकारी विभाग व पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी दी। यह सुनते ही कर्मचारी आक्रोशित हो गए। उन्होंने उक्त युवक की पिटाई शुरू कर दी। युवक बचकर भागने लगा। इस पर ठेका कर्मियों ने उस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि वहां से भागने में सफल रहा। पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। किसी ने सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस का कहना है कि वीडियो में उक्त दोनों लोग एक युवक से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। उन्हें न्यायालय मेें पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बड़ौत। थाना पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के आधार पर युवक से मारपीट करने वाले शहजाद पुत्र जमील निवासी पट्टी चौधरान व सतवीर पुत्र हरफूल निवासी सिसौली थाना भौरांकला जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed