फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The young man fed poison to the teenager, died

युवक ने महिला के साथ मिलकर किशोरी को जहर दिया, अस्पताल में मौत

Tue, 16 Nov 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
The young man fed poison to the teenager, died
छपरौली। थानांतर्गत एक गांव में युवक ने महिला के साथ मिलकर किशोरी को जहर खिला दिया। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। किशोरी के पिता ने युवक व महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

छपरौली थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी करीब 18 वर्षीय पुत्री की शादी की तैयारी की जा रही थी। पड़ोसी युवक उसकी शादी का विरोध करता था। इस कारण कई बार कहासुनी भी हुुई थी। बीती 12 नवंबर को युवक ने बहला-फुसलाकर उसकी पुत्री को बुलाया। वहां एक अन्य महिला भी मौजूद थी। युवक ने शादी नहीं करने का दबाव बनाया। उसने युवक की बात मानने से इनकार कर दिया। इस पर युवक ने महिला के साथ मिलकर जबरन उसकी पुत्री को जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। बीती 13 नवंबर को दिल्ली के एक अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। छपरौली पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर अंकित व रूबी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed