फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The young man did a high voltage drama by climbing the mobile tower

मोबाइल टावर पर चढ़कर युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

Sun, 29 Sep 2019 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
The young man did a high voltage drama by climbing the mobile tower
बागपत के यमुना रोड स्थित टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : BAGHPAT
मोबाइल टावर पर चढ़कर युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
विज्ञापन

बागपत। शहर में यमुना रोड पर एक अधिवक्ता पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसका कहना था कि चार साल से अधिवक्ता के साथ मुकदमा चल रहा है। कोई अधिवक्ता उसका केस लड़ने को तैयार नहीं है। उसे मारने की धमकी दी जा रही है। मां के कहने पर एक घंटे बाद युवक नीचे उतरा। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई।
मोहल्ला यमुना रोड बागपत निवासी सुभाष शनिवार शाम चार बजे के लगभग मोबाइल टावर पर चढ़ गया। लोगों की भीड़ लग गई। उसने टावर से कूदने की धमकी दी। एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। एक घंटे बाद मां लोकेश देवी के कहने पर वह टावर से नीचे उतरा। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और युवक को पूछताछ के लिए कोवताली ले गए। पीड़ित सुभाष ने बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाले एक अधिवक्ता के बेटे ने चार साल पहले उसके भाई संजय के पेट में चाकू घोंप दिया था। इस कारण उसकी एक किडनी खराब हो गई। घर गिरवी रखकर छह लाख रुपये भाई के इलाज में लगाए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। यह मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। वह कचहरी में अधिवक्ता के पास केस के संबंध में जाता है तो कोई अधिवक्ता केस लडने के लिए तैयार नहीं है। शनिवार सुबह कुछ अधिवक्ता उसके घर पर आए और धमकी दी कि या तो फैसला कर ले नहीं तो जान से मार देंगे। यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह परिवार सहित आत्महत्या कर लेगा। पुलिस युवक को अपने साथ कोतवाली ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मां व बहन हो गई बेहोश
मोबाइल टॉवर पर सुभाष को चढ़ा हुआ देख मां लोकेश देवी व बहन आरती बेहोश हो गई। मोहल्ले के लोगों ने पानी पिलाकर होश में लाए।

बागपत के यमुना रोड स्थित टावर पर बेटे को चढ़ता देख बेहोश हुई मां लोकेश देवी को संभालते परिजन

बागपत के यमुना रोड स्थित टावर पर बेटे को चढ़ता देख बेहोश हुई मां लोकेश देवी को संभालते परिजन- फोटो : BAGHPAT

बागपत के यमुना रोड स्थित टावर पर चढ़े युवक सुभाष को ले जाते पुलिसकर्मी

बागपत के यमुना रोड स्थित टावर पर चढ़े युवक सुभाष को ले जाते पुलिसकर्मी- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed