{"_id":"634d51eed396ee123709e79a","slug":"the-wife-has-committed-suicide-by-hanging-but-husband-in-jail-last-ten-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: आर्थिक तंगी से जूझ रही पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, पति 10 साल से जेल में है बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: आर्थिक तंगी से जूझ रही पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, पति 10 साल से जेल में है बंद
Mon, 17 Oct 2022 06:30 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 17 Oct 2022 06:30 PM IST
सार
आर्थिक तंगी के चलते पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका पति पिछले 10 साल से जेल में बंद है। पढ़िए पूरा अपडेट।
विज्ञापन
बागपत पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले दस साल से पति के जेल में बंद होने के कारण आर्थिक तंगी व बीमारी से जूझ रही पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
बागपत में दोघट पुलिस के अनुसार निरपुड़ा गांव का रहने वाला सनव्वर लूटपाट के मामले में पिछले दस साल से मेरठ जेल में बंद है। जिसकी पत्नी तकसीम अपनी दो बेटी व एक बेटे को लेकर गांव में रह रही थी और गांव में घरों से अनाज मांगकर तीनों बच्चों का गुजारा कर रही थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Murder: पत्नी को वापस मांग रहा था पति, प्रेमी ने इनकार किया तो दिल्ली से मेरठ पहुंचकर दी खौफनाक मौत
विज्ञापन
वहीं सोमवार की सुबह तकसीम का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला काफी दिन से परेशान थी, क्योंकि वह बीमार रहने लगी थी। उसके पास परिवार के गुजारे का कोई साधन नहीं होने के कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में थाना प्रभारी किरणपाल सिंह का कहना है कि मृतक महिला का पति मेरठ जेल में बंद है, जिसने बीमारी व आर्थिक तंगी से तंग आकर आत्महत्या की है।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: ट्रक से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, महिला समेत पांच घायल, दंपती ने अस्पताल में दम तोड़ा