फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The week will start with a special English class

Baghpat News: अंग्रेजी की विशेष कक्षा से होगी सप्ताह की शुरुआत

Sun, 17 Sep 2023 05:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
The week will start with a special English class
-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए तैयार कराया विशेष कोर्स
विज्ञापन

बड़ौत। सरकारी प्राइमरी स्कूलों में अंग्रेजी की पढ़ाई के लिए अब विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी ताकि बच्चों को हिन्दी भाषा के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा का भी ज्ञान हो सके।
विशेष कक्षा प्रत्येक सोमवार को स्कूलों में लगाई जाएगी। इसके बाद पाठ से संबंधित गतिविधियों से बच्चों को अंग्रेजी का पाठ पढ़ाया जाएगा। पांच चरणों के इस ऑडियो कोर्स को छात्रों को किस प्रकार समझाना है। इसके लिए शिक्षकों को हैंड बुक उपलब्ध कराई गई है। ऑडियो पाठ सुनाने के बाद शिक्षक पाठ के आधार पर सवाल पूछेंगे। यदि बच्चा अंग्रेजी में प्रश्न का उत्तर हिंदी में देगा तो शिक्षक उसका अंग्रेजी अनुवाद कर बच्चों को बताएगा।
विज्ञापन


ये हैं पाठ्यक्रम
1-पहले स्तर में बच्चों को आसपास मौजूद चीजों का जानकारी दी जाएगी। कहानी और कविता भी इसका हिस्सा हैं।
2-दूसरे स्तर में अच्छे व्यवहार, दैनिक गतिविधियों, जानवरों की आवाज, शरीर के अंग आदि से संबंधित पाठ होंगे।
3-तीसरे स्तर में प्रचलित नैतिक शिक्षा की कहानियों के माध्यम से छात्रों को सामाजिक संरचना की जानकारी दी जाएगी।
4-चौथे और पांचवें स्तर में कहानियों के माध्यम से ही अंग्रेजी समझने और बोलने का विद्यार्थियों का कौशल विकसित किया जाएगा।


-मिला है पत्र
महानिदेशक स्कूल शिक्षा का पत्र प्राप्त हुआ है। शीघ्र ही कक्षा संचालित कराने के लिए शिक्षकों को निर्देशित किया जाएगा। आकांश रावत-जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed