{"_id":"5f39792c8ebc3e3cb354ee75","slug":"the-tricolor-fluttered-gracefully-from-house-to-street-and-village-to-collectorate-baghpat-news-mrt4964949145","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-गली और गांव से कलक्ट्रेट तक शान से लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-गली और गांव से कलक्ट्रेट तक शान से लहराया तिरंगा
विज्ञापन
- जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने कलक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण
- विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस लाइन में सम्मानित किए गए पुलिसकर्मी
- नगर के राष्ट्रवंदना चौक पर शहीदों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा शान से लहराया। गांव से लेकर शहर तक उत्साह का माहौल रहा। डीएम शकुंतला गौतम ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण का हिस्सा बनें।
डीएम शकुंतला गौतम और पालिकाध्यक्ष राजूद्दीन एडवोकेट ने सुबह साढ़े आठ बजे राष्ट्रवंदना चौक पर शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कलक्ट्रेट में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया गया। यहां बने शहीद स्मारक पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें आत्मचिंतन करने और महान देशभक्तों के सपनों एवं लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। आजादी को ध्यान में रखकर देश व समाज हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को ईमानदारी एवं तत्परता से क्रियान्वित करें। संचालन वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉक्टर देवानंद राम ने किया। एडीएम अमित कुमार सिंह, कलक्ट्रेट प्रभारी गुलशन कुमार, एसडीएम रामनयन, एआईजी स्टांप राम दयाल, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार मौजूद रहे।
एएसपी और सीओ समेत चार पुलिसकर्मी सम्मानित
फोटो संख्या-एक की सीरीज
बागपत। पुलिस लाइन में एसपी अजय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता की शपथ दिलाई गई। पौधरोपण किया गया। एसपी ने पुलिसकर्मियों से पौधों की देखभाल का संकल्प भी दिलाया। एसपी ऑफिस पर अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा ने ध्वजारोहण कर शपथ दिलाई। इस दौरान पुलिस सेवा में योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर) मेडल व प्रशस्ति पत्र एएसपी मनीष मिश्रा को दिया गया। इसके अलावा बरेली स्थानांतरित हो चुके सीओ दिलीप सिंह को पुलिस सेवा में राष्ट्रपति का पुलिस पदक, दोघट थाने के हेड कांस्टेबल ब्रह्मपाल को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का सम्मान चिन्ह (कांस्य पदक) व प्रशस्ति पत्र और बड़ौत कोतवाली के सिपाही सतीश कुमार को प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर पदक) व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।