{"_id":"66a020d46b89b250bb0adad6","slug":"the-transport-department-seized-ten-school-vehicles-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-115861-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: परिवहन विभाग ने स्कूलों के दस वाहन किए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: परिवहन विभाग ने स्कूलों के दस वाहन किए सीज
Wed, 24 Jul 2024 02:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 24 Jul 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
बागपत। परिवहन विभाग ने मंगलवार को स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। विभाग की टीम ने बिना फिटनेस और मानकों को पूरा न करने वाले दस वाहनों को सीज कर दिया।
परिवहन विभाग की टीम ने मंगलवार को बागपत और बड़ौत में स्कूल वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ राघवेंद्र सिंह और परिवहन अधिकारी संदीप जायसवाल ने स्कूल के वाहनों की फिटनेस और परमिट के अलावा पंजीकरण, बीमा और प्रदूषण की जांच की। जांच के दौरान मानक पूरे न करने वाले और बिना फिटनेस दौड़ रहे दस वाहनों को सीज कर दिया।
अधिकारियों का कहना है कि विभाग की ओर से नोटिस जारी करने के बाद भी स्कूल संचालक वाहनों की फिटनेस नहीं करा रहे हैं। विभाग की ओर से स्कूल वाहनों के खिलाफ नियमित अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। बिना फिटनेस और मानकों को पूरा न करने वाले दस वाहनों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
- बड़ौत के अधिकतर स्कूलों के वाहनों में नहीं किए नियम पूरे
बड़ौत के अधिकतर स्कूलों के वाहनों की फिटनेस नहीं कराई गई तो उनमें नियम भी पूरे नहीं किए गए हैं। किसी में कैमरे नहीं लगे हैं तो फर्स्ट एड बॉक्स नहीं है। जाली व पाइप भी नहीं लगाए गए हैं। इनके अलावा डग्गामार वाहनों को लगाया गया है। इसलिए ही बड़ौत में ज्यादा अभियान चलाया जा रहा है।