{"_id":"5f0a006e8ebc3e63954b3aff","slug":"the-teenager-who-had-been-stolen-turned-out-baghpat-news-mrt490666157","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये देखकर आया लालच, पिस्टल भी कर ले गया चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये देखकर आया लालच, पिस्टल भी कर ले गया चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी करने वाला किशोर निकला संक्रमित
दाहा/दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव के एक किसान के घर से 29 जून को बिहार निवासी किशोर लाइसेंसी पिस्टल और 73 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया था। एसआई श्रीओम गौतम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से किशोर को उसके घर से पकड़ लिया है। किशोर के पास से पुलिस ने पिस्टल, 55 कारतूस और 25 हजार रुपये बरामद किए। किशोर को न्याय परिषद आरा बिहार ने 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत की है। किशोर को बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस ने कहा किशोर ने एक साथ रुपये रखे देखे तो वह लालच में आ गया और चोरी कर ली। उधर, किशोर का स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड टेस्ट कराया, जिसमें वह संक्रमित मिला। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने लूटा सामान किया बरामद
दोघट। मांगरौली के जंगल में 25 अप्रैल को बदमाशों ने एक परचून के सामान से लदी डीसीएम लूट ली थी। थाना सरूरपुर जनपद मेरठ पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। दोघट थाना पुलिस ने एक बदमाश साजिद निवासी खुंगर पट्टी थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर पिन्ना चौराहा शामली में एक गोदाम से लूटा गया चावल, दाल, आटा बरामद किया।