फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The team that went to catch electricity theft was beaten up

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 08 Jul 2021 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
The team that went to catch electricity theft was beaten up
दोघट (बागपत)। संतनगर बिजलीघर से बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ रहतना में पांच लोगों ने मारपीट कर दी। बिजलीघर के अवर अभियंता ने दोघट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, शाम को पूर्व विधायक वीरपाल राठी आदि ने मामले को लेकर थाने में धरना दिया। पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वास देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

अवर अभियंता प्रदीप गुप्ता ने बताया कि संतनगर बिजलीघर पर ओवरलोड चल रहा है। वह बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी सुनील शर्मा, रामपाल, बॉबी, अनूप, रामनिवास, उमेश, सहेंद्र के साथ रहतना गांव में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान धीरजपाल के मकान में चेकिंग के दौरान बिजली चोरी पकड़ी गई। आरोप है कि घर से बाहर निकलने लगे तो धीरजपाल व अन्य चार लोगों ने उनसे धक्का-मुक्की शुरू कर दी। उन्होंने विरोध किया तो मारपीट कर दी। उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया। अवर अभियंता प्रदीप गुप्ता ने धीरजपाल उर्फ पप्पू पुत्र नारायण, विवेक पुत्र जगत सिंह, वतन उर्फ शुभम पुत्र धीरजपाल, सोनू पुत्र राजपाल व राजपाल पुत्र नारायण को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, शाम को पूर्व विधायक वीरपाल राठी, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता के पति जयकिशोर, रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, बसंत तोमर, पप्पन राणा आदि आदि ने मामले को लेकर थाने में धरना दिया। विद्युत टीम में शामिल कर्मियों पर महिलाआें से अभद्रता करने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वास देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed