फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The team that came to do the metering came back unbeaten due to the protest.

सर्वे टीम का किसानो ने किया विरोध, सरकारी भूमि की नही करने दी पैमाईश

Fri, 29 Apr 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
The team that came to do the metering came back unbeaten due to the protest.
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव सांकरौद यमुना खादर में सरकारी जमीन की पैमाइश करने पहुंची टीम का किसानों ने विरोध कर दिया। इसके चलते टीम को बैरंग लौटना पड़ा। टीम ने एसडीएम को रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को बागपत की टीम गांव सांकरौद यमुना खादर में सरकारी भूमि की पैमाइश करने पहुंची। इसकी जानकारी पाकर गांव के कुछ किसान भी वहां पहुंच गए और सर्वे टीम का विरोध कर दिया। इस कारण टीम को बैरंग लौटना पड़ा। टीम प्रभारी नंदकिशोर ने बताया कि सांकरौद गांव के खादर में सैकड़ों बीघा ग्राम समाज की भूमि है। कुछ किसानों ने कब्जा कर जमीन को खेतों में मिला रखा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर वे सर्वे करने मौके पर गए थे। किसानों ने विरोध कर टीम को सर्वे नहीं करने दिया। टीम बैरंग लौट गई। उन्होंने उपजिलाधिकारी अजय कुमार को रिपोर्ट सौंप दी है। टीम में खेकड़ा तहसील के लेखपाल कृष्णपाल, कानूनगो अजेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed