{"_id":"61d7353a98e376462e7f2fd6","slug":"the-sun-kept-blinking-all-day-baghpat-news-mrt5722772165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज करता रहा आंख मिचौली, शीतलहर से ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज करता रहा आंख मिचौली, शीतलहर से ठिठुरे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बावजूद शीतलहर के कारण लोगों को ठंड से नहीं मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बारिश के बाद बृहस्पतिवार को शीतलहर से लोग ठिठुरते रहे। सूरज भी दिनभर आंख मिचौली करता रहा। वहीं, तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। लोग ठंड के कारण घरों में रहे तथा ठंड से बचाव को आग का सहारा लिया। वहीं, प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।
यहां बुधवार को दिनभर बारिश के बाद रात में कई बार हल्की बारिश हुई। जिससे तापमान काफी नीचे पहुंच गया और सर्दी बढ़ गई। वहीं, बृहस्पतिवार को बारिश भले ही नहीं हुई परंतु शीतलहर चलने से लोग ठिठुर गए। दिन में कभी धूप निकली तो कभी आसमान में बादल छा गए। यहां कई बार हल्की धूप के कारण तापमान जरूर बढ़ा। अधिकतम तापमान बुधवार के मुकाबले चार डिग्री बढक़र 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके बावजूद शीतलहर के कारण लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। इसका असर बाजारों मेें भी दिखाई दिया। उधर, प्रशासन की ओर से भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई।