{"_id":"630faada1873fc1ee4498aa0","slug":"the-strike-will-continue-the-strategy-of-the-movement-will-be-made-soon-baghpat-news-mrt603302098","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना रहेगा जारी, आंदोलन की जल्द बनेगी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना रहेगा जारी, आंदोलन की जल्द बनेगी रणनीति
विज्ञापन
बागपत : गांगनौली गांव में धरने में भाग लेते भाकियू, रालोद के कार्यकर्ता और किसान।
- फोटो : BAGHPAT
दोघट (बागपत)। इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहण की गई जमीन पर टीकरी में कब्जा लेने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम के साथ किसानों के विवाद के बाद सूजती चौराहे पर बुधवार को पंचायत हुई। पंचायत में किसानों ने धरना जारी रखने का फैसला लिया। कहा कि आंदोलन को लेकर जल्द रणनीति बनाई जाएगी। किसानों ने यह भी कहा कि अधिकारी वार्ता के लिए धरनास्थल आएं। किसान अधिकारियों के पास वार्ता करने नहीं जाएंगे।
इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहण की गई जमीन की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किसान पिछले करीब डेढ़ महीने से सूजती-टीकरी चौराहे पर धरने पर बैठे हुए हैं। मंगलवार को प्रशासन की टीम भारी पुलिस के साथ टीकरी व गांगनौली में जमीन पर कब्जा लेने पहुंच गई। जहां सबसे पहले धरने पर बैठे राजेंद्र, नरेंद्र, सतेंद्र समेत सात किसानों को पुलिस उठाकर बड़ौत थाने में लेकर चली गई। उसके बाद जमीन पर कब्जा लेने के लिए जेसीबी चला दी गई। इसको लेकर विवाद हो गया था। बुधवार को सूजती चौराहे पर किसानों की पंचायत हुई। जिसमें रालोद और भाकियू नेता भी पहुंचे।
किसान राजेंद्र ने बताया कि उनको धरनास्थल पर खाना खाते हुए पुलिस ने उठाया। जबरन गाड़ी में डालकर बड़ौत थाने लेकर गए। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है और उनकी जमीन जबरन छीनने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि प्रशासन व पुलिस इस तरह से अत्याचार कर रहे हैं और यह सहन नहीं होगा। पंचायत में फैसला हुआ कि अधिग्रहण की गई जमीन की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर धरना जारी रहेगा। पंचायत में किसानों एक प्रतिनिधिमंडल भी बनाया गया, जो समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखेंगे। अध्यक्षता जगत सिंह बामनौली ने और संचालन आजाद राठी ने किया।
मौके पर रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया, जिला पंचायत सदस्य बसंत तोमर, अरुण राठी, धर्मेंद्र राठी, किरण सिंह गांगनौली, पवन ठेकेदार टीकरी, जोगेंद्र गुलिया मुलसम, विनेश राणा दाहा, किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मलिक, मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष मुनेश हड़ौली, ब्रजपाल आर्य निरपुड़ा, भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह, मास्टर सुखबीर सिंह, मन्नू राठी, राजसिंह, मास्टर शिवचरण, नरेश डायरेक्टर, ओमपाल मौजूद रहे।