फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The stove did not burn in the homes of the family and the locality

परिवार और मोहल्ले के घरों में नहीं जले चूल्हे

Tue, 27 Jul 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
The stove did not burn in the homes of the family and the locality
रोती-बिलखती मृतक के परिवार की महिलाएं। - फोटो : BARAUT
अक्षय सुसाइड प्रकरण
विज्ञापन

गमगीन माहौल में किया गया अक्षय का अंतिम संस्कार, उमड़ी भीड़
राजनैतिक दलों के नेताओं और आरएसएस पदाधिकारी भी पहुंचे
फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली/ बड़ौत (बागपत)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संचालक श्रीनिवास के बेटे अक्षय की मौत गांव में शोक की लहर है। सोमवार की शाम से ही परिवार और मोहल्ले के घरों में चूल्हे नहीं जले। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को गांव लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम यात्रा में भीड़ उमड़ पड़ी। राजनीतिक दलों के नेताओं और आरएसएस के भी कई पदाधिकारी शोक संवेदनाएं प्रकट करने के लिए गांव पहुंचे।
क्षय के सुसाइड करने की सूचना पर रात्रि में ही रंछाड़, जिवाना, सिरसली, दादरी सहित अन्य कई गांवों के ग्रामीण उनके घर बड़ी संख्या में एकत्र हो गए थे। रालोद, भाकियू, आरएसएस के पदाधिकारियों सहित भी पहुंचे थे। पोस्टमार्टम के बाद तकरीबन 12 बजे अक्षय का शव गांव लाया गया। शव देख परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। महिलाओं का रोते हुए बुरा हाल था। परिवार के अलावा मोहल्ले के घरों में भी चूल्हे नहीं जले। इसके बाद अक्षय की अंतिम यात्रा में भीड़ उमड़ पड़ी। सभी के मन में पुलिस के खिलाफ गुस्सा और अक्षय की मौत का गम था। गांव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए एएसपी मनीष मिश्र, एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ आलोक कुमार, सीओ बागपत अनुज मिश्र, कोतवाल अजय शर्मा सहित बड़ौत, रमाला, दोघट, बड़ौत आदि थानों की फोर्स व पीएससी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीएसी के जवानों के साथ मारपीट
बिनौली। सोमवार की रात शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी जवान पैदल ही मृतक अक्षय के घर के सामने से जा रहे थे। आरोप है कि महिलाओं ने जवानों के साथ गाली गलौज की। कुछ युवकों ने दो जवानों के साथ मारपीट की। जवानों ने भागकर खुद को सुरक्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुत ही होनहार था मृतक अक्षय
अक्षय पढ़ाई में बहुत होनहार था। उसके छोटे भाई विक्रांत का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था। अक्षय नगर के एक डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय का छात्र था। पढ़ा-लिखा कर पिता श्रीनिवास उसे बड़ा अफसर बनाना चाहते थे। वर्तमान में अक्षय यूपी पुलिस की तैयारी कर रहा था।
आरएसएस के ये पदाधिकारी रहे मौजूद
बिनौली। सह विभाग संघ चालक रामभरोसे लाल उर्फ भाई जी, जिला संपर्क प्रमुख राजीव गोस्वामी, सह विभाग संपर्क प्रमुख व ग्राम विकास प्रमुख अशोक तोमर, महिपाल प्रधान, अरुण त्रिपाल धामा, सुमित दोघट, अरविंद बोहला, राजीव धामा, राजकुमार वर्मा, कृष्ण कुमार, नितिन, आर्यव्रत, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, नगर पंचायत बड़ौत अध्यक्ष बड़ौत अमित राणा, एडवोकेट दीपक शर्मा शामिल रहे।

राजनीतिक दलों के नेता भी पहुंचे
बिनौली। रालोद से पूर्व विधायक वीरपाल राठी, रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल, युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर परमेंद्र तोमर, जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल तेवतिया, अरुण तोमर बॉबी, पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक, राजू तोमर सिरसली, विश्वास चौधरी, संजीव मान, मोहित मुखिया के अलावा भाकियू से राजेंद्र चौधरी, थांबा चौधरी बिजरौल यशपाल सिंह, देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, आदित्य सोलंकी, गगन धामा, प्रधान उपेंद्र धामा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed