फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The storm blew electricity in many cities and 244 villages

आंधी व बारिश से पेड़ व बिजली के खंभे टूटे, शहरों व 244 गांवों में बत्ती गुल

Sun, 29 May 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The storm blew electricity in many cities and 244 villages
बागपत-कोर्ट रोड पर बारिश के बीच गुजरते वाहन - फोटो : BAGHPAT
बागपत। आंधी व बारिश ने जहां उमस भरी गर्मी से कुछ राहत दिलाई, वहीं पेड़ व बिजली के खंभे जगह-जगह टूटने से परेशानी बढ़ गई। पेड़ टूटकर सड़कों व विद्युत लाइनों पर गिरे। इससे शहरों व 244 गांवों में बत्ती गुल हो गई। पेड़ सडक़ों पर गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। नेशनल हाईवे पर सिसाना में लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी पानी भर गया और जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

यहां रविवार को उमस भरी गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे थे। दोपहर बाद मौसम बदला और कुछ देर आंधी चलने के बाद झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। आंधी व बारिश से बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, चांदीनगर, अमीनगर सराय, बिनौली, बालैनी समेत अन्य क्षेत्रों में करीब दो सौ से ज्यादा स्थानों पर पेड़ व खंभे टूट गए। इससे बागपत, बड़ौत, खेकड़ा के साथ ही 244 गांवों की बत्ती गुल हो गई। बारिश बंद होने के बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे रहे परंतु वे देर रात तक आपूर्ति सुचारू नहीं कर सके थे।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर सिसाना में भरा पानी, लगा जाम
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव में बारिश होते ही पानी भरना शुरू हो गया। प्रशासन वहां पानी निकासी के लिए पाइप लाइन बिछवाने के कारण पानी नहीं भरने का दावा कर रहा था परंतु पहली ही बारिश में हालत खराब हो गई। वहां पानी भरने से गाड़िय़ां खराब हो गईं और जाम लगने पर वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। इसके अतिरिक्त सडक़ों पर काफी जगह पेड़ व होर्डिंग गिरने से यातायात व्यवस्था बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम के बागानों को भारी नुकसान
आंधी व बारिश के कारण आम के बागानों में भारी नुकसान हुआ है। चांदीनगर व रटौल क्षेत्र में करीब 30 फीसदी कच्चा आम टूटकर गिर गया। बागान मालिक सलीम, बाबू, नीटू का कहना है कि रविवार को आंधी से फसल को भारी नुकसान हो गया है।

ऑटो पर दीवार गिरने से दो घायल
फुलेरा गांव में अंगूरी पत्नी बाबूराम घर पर थी। इसी दौरान आंधी से घर की छत पर एक पेड़ टूटकर गिर गया। जिसमें उसका परिवार बाल-बाल बचा। वहीं, मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, रटौल बस स्टैंड पर मंसूरपुर ग्राम प्रधान के प्लाट की दीवार ऑटो पर गिरने से लहचौड़ा निवासी संजय व वेदू घायल हो गए।

फुलेरा में एक मकान की दीवार पर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान

फुलेरा में एक मकान की दीवार पर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान- फोटो : BAGHPAT

बागपत-मेरठ रोड स्थित महनवा पुलिया में गिरी बाइक

बागपत-मेरठ रोड स्थित महनवा पुलिया में गिरी बाइक- फोटो : BAGHPAT

ेकड़ा-मुबारिकपुर रोड पर गिरा विद्युत खंभा

ेकड़ा-मुबारिकपुर रोड पर गिरा विद्युत खंभा- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed