फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The stench brings stench, living is a mess

नाले से आती है बदबू, जीना हुआ मुहाल

Tue, 23 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
The stench brings stench, living is a mess
बागपत। पुराना कस्बा मोहल्ला कुरैशियान का नाला गंदगी से अटा पड़ा है। बदबू होने के कारण नाले के आसपास रहने वाले लोगों का जीना मुहाल हो गया। नाले का पानी सड़ चुका है। इससे मोहल्ले में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और लोगों को संक्रामक रोग होने का भय सता रहा है। लोगों ने पालिका से नाले की सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ले के हारुन कुरैशी ने कहा नाले की सफाई में एक या दो बार होती है। नियमित सफाई न होने के कारण नाले में गंदगी रहती है। कई बार पालिका से नाले की सफाई कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नही हो पाया है।
विज्ञापन

अब्दुल लतीफ ने कहा नाले में गंदगी होने के कारण घर में बदबू आती रहती है, मच्छर काफी हो गए है। मोहल्ले में संक्रामक रोग होने का खतरा है। सफाई कर्मी आते है और नालियों की सफाई कर चले जाते है। नाले की सफाई ओर कोई ध्यान नही देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खालिद ने कहा मोहल्ले के लोग जागरूक नहीं है। लोग घर का कूड़ा कचरा नालियों में बहा देते है और नालियों का कूड़ा नाले में एकत्र होता रहता है। समय पर सफाई न होने के कारण नाला गंदगी से अट जाता है। जिसका खामियाजा मोहल्ले के लोगों को भुगतना पड़ता है।

वार्ड मेंबर इरशाद ने कहा कई बार पालिका से नाले की सफाई कराने की मांग की जा चुकी है। सफाई कर्मचारी सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर चले जाते है। जिससे सफाई के कुछ दिन बाद ही नाला गंदगी से अट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed