{"_id":"61a5125b12668329b228cd7d","slug":"the-station-in-charge-who-was-removed-for-negligence-now-made-sog-in-charge-baghpat-news-mrt5667776115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस थाना प्रभारी को लापरवाही में हटाया, अब उसे एसओजी प्रभारी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस थाना प्रभारी को लापरवाही में हटाया, अब उसे एसओजी प्रभारी बनाया
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत थाने से दहेज हत्या के आरोपी के फरार होने पर एसओ रवि रत्न को लाइन हाजिर किया गया था। एसपी ने दस दिन बाद ही उन्हें एसओजी प्रभारी बना दिया है। इसके अतिरिक्त एसपी ने कई एसआई व सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
बड़ौत थाने से दस दिन पहले दहेज हत्या का आरोपी शौचालय की दीवार फांदकर फरार हो गया था। इस मामले को बड़ौत थाना प्रभारी रहे रवि रतन तीन दिन तक दबाए रहे। अधिकारियों को भनक तक नहीं लगने दी। एसपी नीरज कुमार जादौन बड़ौत थाने पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई। इसके बाद एसपी ने जांच शुरू कराई और थाना प्रभारी रवि रत्न को लापरवाही मिलने पर लाइन हाजिर कर दिया था।
वहीं, एसपी नीरज कुमार जादौन ने रवि रत्न को अब एसओजी प्रभारी बनाया है। इसके अतिरिक्त एसआई महेंद्र सिंह चौहान को पुलिस लाइन से सिंघावली अहीर, एसआई महिपाल सिंह को रमाला से पुलिस लाइन, बोहला चौकी प्रभारी रवींद्र कुमार को पुलिस लाइन में भेजा है। हेड कांस्टेबल अतेंद्र सिंह को पुलिस लाइन, युगल किशोर को डाक पैरोकार बिनौली, राजेश कुमार को बिनौली, राजन कुमार को चांदीनगर भेजा गया। कांस्टेबल मोहित कुमार को चांदीनगर, इलियास को पुलिस लाइन, मीनाक्षी को रमाला, अनुराग सिंह को बागपत, रीना को चांदीनगर, नईम खान को बड़ौत भेजा गया है।