सफलता के आसमां पर पहुंचे तारे जमीं के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट एंजेल्स के मेधावियों ने लहराया परचम
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने 10वीं और 12वीं में परचम लहराया है। 12वीं के परीक्षाफल में स्कूल के 24 और दसवीं में 24 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया। स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि दसवीं के परीक्षाफल में हिमाद्री ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला, नवाज राजपूत ने 96.4 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और आर्यन ढाका ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। आन्या ने 94.8 प्रतिशत, नमन गोयल ने 94.6 प्रतिशत, आयुषी जैन ने 93 प्रतिशत व निशांत कुमार ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 12वीं में प्रतीक ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, देव शर्मा व इति जैन ने 97 प्रतिशत, तरुण चौहान 96 प्रतिशत, पलक चौहान ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मौके पर प्रधानाचार्य अमित गुप्ता, बबलेश, राजीव, अमन, मनोज, दीपक, अरुण, अभिषेक, ज्योति, गौरव, बबीता, सुमित मौजूद रहे।
गेटवे इंटरनेशनल में मनस्वी व खुशी बनी टॉपर
गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं में मनस्वी और 10वीं में खुशी टॉपर बनी। प्रधानाचार्य अमित चौहान ने बताया कि 10वीं व 12वां की रीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 12वीं की परीक्षा में विज्ञान वर्ग में स्कूल की मनस्वी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। किंशुक चौहान ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा व वर्षा नैन ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वाणिज्य वर्ग में कार्तिक गर्ग 97 प्रतिशत, निशांत चौहान ने 92 प्रतिशत और सागर चौहान ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। दसवीं में खुशी ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नेहा ने दूसरा व 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नेहा तीसरे स्थान पर रही। स्कूल के प्रबंधक कृष्णपाल, प्रधानाचार्य अमित चौहान ने मेधावियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर संजय शर्मा, अजय राणा, अनुराधा, प्रतिभा राज, सवेरा, मनोरमा, सुधीर, रूचि मौजूद रहीं।
----
सर्वोदय स्कूल में परीक्षा परिणाम देख झूमे विद्यार्थी
सर्वोदय पब्लिक स्कूल में 10वीं में आयुष शर्मा और 12वीं में हर्षित जायसवाल प्रथम स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने बताया कि 12वीं में विज्ञान वर्ग में हर्षित जायसवाल ने 95.4 प्रतिशत, आर्य ने 94.6, ज्योति सिंह व दीपांशु मोगा ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वाणिज्य वर्ग में अंजली ने 86 प्रतिशत, कंचन ने 84.2 प्रतिशत, वंशिका ने 83.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दसवीं में आयुष शर्मा ने 97 प्रतिशत, वंशिका वत्स ने 94.6 प्रतिशत, अर्जुन व्यास ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल के प्रबंधक प्रमोद पंवार ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मौके पर देवेंद्र कुमार, हरेंद्र फौजी, अवध कुमार, अवधेश शर्मा, संजय मौर्य, सोनू शर्मा मौजूद रहेे।
----
ढोल की थाप पर खूब थिरके विद्यार्थी
एनएस पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि स्कूल के 20 से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। रिया चौहान ने पहला, कुनाल चौधरी ने दूसरा, अंजली चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 10वीं के परीक्षाफल में कार्तिक चौधरी पहले, अमन भाटी दूसरे और आयुषी चौधरी तीसरे स्थान पर रही। मौके पर सुशील चौहान, संजीव कुमार, यशपाल सिंह, मनोज तेवतिया, वासुदेव शर्मा, राकेश चौधरी व अन्य स्टॉफ ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
----
इंद्रप्रस्थ स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम
इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा की वर्णिका नैन ने 10वीं की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। अवनी धामा ने 98.4 प्रतिशत, अंकुर ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के 21 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। 12वीं में सुभि जैन ने कला वर्ग में 98.2 प्रतिशत, विज्ञान वर्ग में नेहल रावत ने 97.2 प्रतिशत, और मेघा चौधरी ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इनके अलावा स्नेहा सिंह ने 96.4, अतुल दीक्षित ने 95.8, केशव गोयल ने 94.4, राहुल धामा ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। स्कूल के प्रबंधक अजय चौधरी, निदेशक अक्षय चौधरी, अविका चौधरी, प्रधानाचार्य मेघना दहिया ने छात्रों को बधाई दी।
---
कोणार्क विद्यापीठ में मुकर्रम और श्रेयांश ने मारी बाजी
कोर्णाक विद्यापीठ का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। 12वीं की विज्ञान वर्ग में मुकर्रम हासिब ने प्रथम और नेहा वत्स ने दूसरा स्थान और कॉमर्स वर्ग में श्रेयांश ने विद्यालय में प्रथम स्थान और स्वर्णिम त्यागी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 10वीं में चिराग गुप्ता ने प्रथम और अभिनव धामा दूसरे व वंशु तीसरे स्थान पर रहा। कार्तिक त्यागी, अनग अत्री, यश नैन, प्रगति तेवतिया ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल के प्रबंधक देवेंद्र कुमार व प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने मेधावियों बधाई दी है। मौके पर अंकित धामा, आदित्य शर्मा, रोहित पूनिया, बिशप शर्मा, सुनीता रानी, नलिनी शर्मा, शक्ति राजदान, राखी धामा, शालिनी शर्मा, नरेश कुमार, मेघा धामा मौजूद रहे।
----
दिल्ली पब्लिक स्कूल में वंशिका चौधरी बनीं टॉपर
दिल्ली पब्लिक स्कूल मंसूरपुर के मेधावियों ने 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या रागिनी चौधरी व सचिव संजीव कुमार ने बताया कि 12वीं के परीक्षाफल में स्कूल की वंशिका चौधरी ने 97 प्रतिशत, समूल पराशर 95 प्रतिशत और अनन्या ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। 10वीं में भारत चौहान ने 96.4 प्रतिशत, निहारिका जैन ने 95.8 प्रतिशत व कृष चौधरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
-----
दसवीं में वंशिका और 12वीं में दीपांशी मोधा प्रथम
सीबीएसई बोर्ड की दसवीं व 12वीं की परीक्षा में देवास पब्लिक स्कूल के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया। 12वीं में दीपांशी मोघा ने 95 प्रतिशत, लक्षित मोघा ने 92 प्रतिशत, शिवानी ने 90 प्रतिशत, रिया ने 91 प्रतिशत और दसवीं में वंशिका ने 95 प्रतिशत, अंश यादव ने 94 प्रतिशत, रूद्र यादव ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल के चेयरमैन ओमकार यादव ने शत-प्रतिशत परीक्षाफल आने पर छात्रों को बधाई दी। इस मौके पर वाइस चेयरमैन शालू मलिक, निदेशक शांतनु मलिक, प्रधानाचार्य मिहिर चक्रवर्ती, विजय सिंह मौजूद रहे।
----
विज्ञान वर्ग में आयुषी और वाणिज्य वर्ग में अनुष्का अव्वल
सीबीएसई बोर्ड की दसवीं व 12वीं के परीक्षाफल में डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार ने बताया कि 12वीं की परीक्षा में विज्ञान वर्ग में आयुषी और वाणिज्य वर्ग में अनुष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा विज्ञान वर्ग में आकाश दूसरे व अक्षिता तीसरे स्थान पर और वाणिज्य वर्ग में खुशी राज शर्मा दूसरे व आरव वत्स तीसरे स्थान पर रहा। 10वीं की परीक्षा में यश परूथि पहले, वंशिखा सिंह दूसरे व पायल जैन तीसरे स्थान पर रही।
----
लक्ष्य पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
10वीं व 12वीं की सीबीएसई बोर्ड का लक्ष्य पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। दसवीं के परीक्षा परिणाम में स्कूल की तानिया चौहान ने प्रथम, आकांशा गर्ग दूसरे और लक्की कश्यप तीसरे स्थान पर रहे। 12वीं के परीक्षाफल में वैश्विक शर्मा पहले, निकिता चौधरी दूसरे और स्वाति शर्मा तीसरे स्थान पर रही। स्कूल के प्रधानाचार्या डॉ. शांता जीत ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
----
पैरामाउंट स्कूल में मेधावियों को सम्मानित किया
अग्रवाल मंडी टटीरी। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं के परीक्षा परिणाम में पैरामाउंट पब्लिक स्कूल के देवांश ने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उत्सव दूसरे और देवांश तीसरे स्थान पर रहा। स्कूल के प्रबंधक बिजेंद्र कुमार व प्रधानाचार्य शक्ति सिंह ने मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उधर शहीद मनवीर नेशनल सेकेंडरी स्कूल बली में स्कूल के संस्थापक पुरूषोत्तम ने 12वीं का परीक्षाफल घोषित होने पर मेधावियों को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
-----
खेकड़ा के स्कूलों में मेधावियों ने लहराया परचम
खेकड़ा। बड़ागांव के स्यादवाद जैन एकेडमी की प्रधानाचार्या सीमा दुग्गल ने बताया कि 12वी में उनके विद्यालय की छात्रा हर्षिता जैन ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साक्षी त्यागी ने 96.4 प्रतिशत, शिवम 93.4 प्रतिशत, अर्थव त्यागी 93.2 प्रतिशत, अमन त्यागी 93 प्रतिशत, आयुष त्यागी ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
10वीं में आयुषी त्यागी 94.4, आशक्ति त्यागी 93, साक्षी जैन 92, वंश ढाका 91.8, गौरव त्यागी 91.2 और खुशी त्यागी ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। गुरुकुल विद्यापीठ की प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने बताया कि 12वीं विज्ञान वर्ग में दीपांशु ने 96.4 प्रतिशत, भूमिका ने 88.4 प्रतिशत, शिवानी ने 85.8 प्रतिशत, कॉमर्स में नेहा यादव और साक्षी ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
10वीं में शिवांशु त्यागी ने 92 प्रतिशत, अरमान ने 91.4 प्रतिशत, पलक ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्याभवन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या अनिता शर्मा ने बताया कि उनके विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
12वीं विज्ञान वर्ग में अंशुल धामा, अरुणा धामा, पारूल मौर्य, पार्थ शर्मा ने बेहतर अंक प्राप्त किए। 10वीं में निहारिका झा, गरिमा कौशिक, रिया मिश्रा और अनुराग ने अच्छे अंक प्राप्त किए। जैन एकेडमी की प्रधानाचार्या किरण बाला मटटू ने बताया कि 12वीं में मांशी त्यागी ने 96.8 प्रतिशत, हंशिका ने 92.4 प्रतिशत, यशी त्यागी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉमर्स में इशिका वर्मा ने 94.4, अंतिमा ने 90, और बुशरा ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कला वर्ग में मुस्कान मलिक और शिवानी तेवतिया ने 96.6, साक्षी कश्यप ने 92.2, आंचल ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
होली चाइल्ड एकेडमी की डायरेक्टर डा. उषा किरण ने बताया कि 12वीं में निखिल पाल, विधिका, अनन्या ने बेहतर अंक प्राप्त किए। जेपी एकेडमी के प्रबंधक जगपाल सिंह ने बताया कि 12वीं में अलीना ने 92 प्रतिशत, अंकित झा ने 96.4 प्रतिशत, उत्कर्ष भंडारी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 10वी में वंशिका ने 93 प्रतिशत और वंश त्यागी ने 92.1 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

वनस्थली पब्लिक स्कूल में रिजल्ट आने के बाद सेल्फी लेकर खुशी जताती छात्राएं- फोटो : BAGHPAT

सैंट आरवी कान्वेट स्कूल में मेधावियों को सम्मानित करती निर्देशिका व प्रधानाचार्य- फोटो : BAGHPAT

बागपत के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाते मेधावी छात्र-छात्राएं- फोटो : BAGHPAT

बागपत : बड़ागांव के स्यादवाद जैन एकेडमी की टॉपर छात्रा हर्षिता जैन को मिठाई खिलाते परिजन।- फोटो : BAGHPAT

बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल मे मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्राफी देकर सम्मानित करते चेयरमैन कृ- फोटो : BAGHPAT

देश भक्ति के गीतों पर झूमे मेधावी : बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में रिजल्ट आने के बाद देश भक- फोटो : BAGHPAT