फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The stars of the city dominated, got a lot of points

छाए शहर के सितारे, अंक बटोरे खूब सारे

Sat, 23 Jul 2022 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The stars of the city dominated, got a lot of points
दसवीं की जिला टॉपर वर्णिका नैन को मिठाई खिलाते परिजन - फोटो : BAGHPAT
बागपत। सीबीएसई 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित होते ही मेधावियों के चेहरे खिल उठे। 12वीं में विज्ञान वर्ग में स्यादवाद जैन एकेडमी की हर्षिता जैन और 10वीं में इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल की वर्णिका नैन 99 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर बनीं। टॉपरों ने परीक्षा परिणाम घोषित होने पर स्कूल पहुंचकर खुशी मनाई और ढोल की थाप पर डांस भी किया। इसके अलावा एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तो परिजनों के साथ भी खुशी मनाई।
विज्ञापन

12वीं में विज्ञान वर्ग में गेटवे इंटरनेशनल स्कूल की मनस्वी 98 प्रतिशत अंक लेकर जिले में दूसरे स्थान पर रही और लॉर्ड महावीरा के आलोक शर्मा 97.6 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कला वर्ग में इंद्रप्रस्थ स्कूल की सुभि जैन 96.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही और वाणिज्य वर्ग में एनएस पब्लिक स्कूल की रिया चौधरी ने 98.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दसवीं के परिणाम में सेंटर एंजेल्स स्कूल की हिमाद्री गोयल 98.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं और इंद्रप्रस्थ की अवनी धामा 98.4 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

----
12वीं के विज्ञान वर्ग के जिला टॉपर
--
नाम स्थान प्रतिशत स्कूल
हर्षिता जैन प्रथम 99 स्यादवाद जैन एकेडमी बड़ागांव
मनस्वी द्वितीय 98 गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत
आलोक शर्मा तृतीय 97.6 लॉर्ड महावीरा स्कूल बड़ौत
--
12वीं के कला वर्ग के जिला टॉपर
सुभि जैन प्रथम 96.6 इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा
श्रुति द्वितीय 95.6 ग्रोवेल गर्ल्स स्कूल बड़ौत
खुशी जैन तृतीय 95 इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा
--
12वीं के वाणिज्य वर्ग के टॉपर
रिया चौधरी प्रथम 98.2 एनएस पब्लिक स्कूल काठा
अंजली चौहान द्वितीय 97.8 एनएस पब्लिक स्कूल काठा
श्रुति तंवर द्वितीय 97.8 एनएस पब्लिक स्कूल काठा
आर्यन जैन तृतीय 97.4 ग्रोवेल पब्लिक स्कूल बड़ौत
---
10वीं के यह रहे जिला टॉपर
नाम स्थान प्रतिशत स्कूल
वर्णिका नैन प्रथम 99 इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा
हिमाद्री गोयल द्वितीय 98.8 सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल बागपत
अवनी धामा तृतीय 98.4 इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा

कामयाबी की खुशी : बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में रिजल्ट आने के बाद खुशी मनातीं मेधावी छात?

कामयाबी की खुशी : बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में रिजल्ट आने के बाद खुशी मनातीं मेधावी छात?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed