फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The servant was killed for favoring the owner

मालिक की तरफदारी करने पर की थी नौकर की हत्या

Mon, 17 Feb 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
The servant was killed for favoring the owner
दोघट थाने में नोकर की हत्या के आरोप में पुलिस हिरासत में आरेपी मनोज - फोटो : BAGHPAT
दोघट (बागपत)। निरपुडा गांव में 12 फरवरी को हुई किसान आनंद के नौकर ताल सिंह की हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक गांव के ही दो लोगों ने चकरोड को लेकर हुए विवाद में मालिक की तरफदारी करने पर ताल सिंह की हत्या की थी। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। हत्या में प्रयुक्त बलकटी भी बरामद की है।
विज्ञापन

12 फरवरी को निरपुड़ा के जंगल में आनंद के नौकर ताल सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इसमें आनंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड में पुलिस ने निरपुड़ा के ही मनोज पुत्र ब्रह्म सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त की गई बलकटी भी खेत से बरामद की है। आरोपी मनोज ने पूछताछ में बताया कि आनंद का कुछ दिन पूर्व अपने खेत के पड़ोसी बिल्लू उर्फ वीरेंद्र पुत्र धर्मवीर से एक चकरोड को लेकर झगड़ा हो गया था। इसमें ताल सिंह मालिक की तरफदारी करने लगा। इसी बात से बिल्लू गुस्से में था। आनंद के यहां 12 फरवरी को लड़के की शादी थी। इसके चलते नौकर ताल सिंह अकेला ही खेत में गन्ना छीलने गया था। मौका पाकर बिल्लू और मनोज ने बलकटी छीनकर उसी से ताल सिंह की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों वहां से निकल गए और बलकटी कुछ ही दूरी पर एक खेत में फेंक दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी बिल्लू उर्फ वीरेंद्र अभी फरार है।
विज्ञापन

गाड़ी पलटने से चालक घायल
दोघट। धनौरा-सरौरा मार्ग पर जंगली शूकर टकरा जाने से टाटा पिकअप खेत में पलट गई। इसमें चालक अय्यूब पुत्र कली निवासी सरधना घायल हो गया। उसका निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। बताया गया कि अय्यूब गाड़ी में दो भैंस लेकर जा रहा था। गाड़ी को बाद में उसके परिजन ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो को जेल भेजा
दोघट। दोघट थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि मिलाना निवासी तहसीम पुत्र कय्यूम को पुलिस ने 315 बोर के एक तमंचे के साथ और बामनौली निवासी वारंटी राजीव को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।

गिरफ्तार कर जेल भेजा
रमाला। इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि किशनपुर बराल निवासी प्रमोद पुत्र सतवीर बस स्टैंड पर संदिग्ध अवस्था में कई घंटों से इधर-उधर घूम रहा था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह घबरा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed